जिला बनाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन, बंद रहा शाहपुरा 

28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन तीव्र हो गया 

जिला बनाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन, बंद रहा शाहपुरा 
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा उपखंड को फिर से जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा उपखंड को फिर से जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। पिछले 28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन तीव्र हो गया। मंगलवार को संघर्ष समिति के आह्वान पर शाहपुरा संपूर्ण बंद रहा। कस्बा वासियों ने इसे 'ब्लैक डे के रूप में मनाया गया। मेडिकल स्टोर यूनियन सहित करीब 60 संस्थाओं ने इस बंद को अपना समर्थन दिया। जय मेवाड़ टैक्सी यूनियन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूल नहीं ले जाया गया, जिससे स्कूल भी बंद रही। शहर में जनता के विरोध में एकजुटता दिखाते हुये अपनी दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। 

संघर्ष समिति के संयोजक रामप्रसाद जाट एवं अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष दुर्गालाल राजौरा ने बताया कि दोपहर को महलों का चौक जनसभा का केंद्र बना, शाहपुरा को पुन: जिला बनाने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिये पुलिस बल तैनात किया। शाम को पूरे शाहपुरा में ब्लैकआउट का आयोजन किया जायेगा, जिसमें लोग ताली और थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज करेंगे।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित