हिरण शिकार मामला : आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराने पर अडे, बज्जू में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात 

गुस्साए ग्रामीणों, पुलिस वाहनों पर पथराव, थाने का बोर्ड तोड़ा

हिरण शिकार मामला : आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराने पर अडे, बज्जू में पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तैनात 

जीव रक्षा से जुड़े बिश्नोई समाज के तीन युवकों सुरेश तेतरवाल, माणकासर सरपंच जयसुख सिगड़ व सुमित सांवक ने शिकारियों के सा मुठभेड़ हुई।

बीकानेर। बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में हिरण शिकार मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने बज्जू थाने के बाहर हिंसक प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने थाने पर पथराव किया और थाने के बोर्ड के साथ तोड़फोड़ कर की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी पत्थर बरसाए गए। ग्रामीणों की मांग थी कि हिरण शिकार के आरोपियों की सार्वजनिक परेड करवाई जाए। जब पुलिस ने इस पर ठोस आश्वासन नहीं दिया, तो प्रदर्शन उग्र हो गया और हालात बेकाबू होते चले गए। प्रदर्शन में बज्जू और उसके आसपास के इलाके में बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोग शामिल हुए। पुलिस ने हालात संभालने के लिए हिरण शिकार के आरोपियों को कोलायत ले जाने की योजना बनाई। इधर ग्रामीणों की भीड़ के उग्र होने से पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। घटना के बाद बज्जू में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने की कोशिश शुरू की है। 

यूं चला घटनाक्रम
जानकारी के अनुसार छह लोगों ने बज्जू क्षेत्र में हरिण का शिकार करने का प्रयास किया। जीव रक्षा से जुड़े बिश्नोई समाज के तीन युवकों सुरेश तेतरवाल, माणकासर सरपंच जयसुख सिगड़ व सुमित सांवक ने शिकारियों के सा मुठभेड़ हुई। तीनों युवाओ ने पुलिस के साथ कई किलोमीटर तक शिकारियों का पीछा कर उन्हें दबोचा। पता चला कि पंजाब निवासी शिकारी बॉर्डर एरिया में लक्जरी जीपों में सवार होकर हरिण का शिकार कर रहे थे इस दौरान एक शिकारी ने कोलायत थानाधिकारी पर भी गोली दागी। कोलायत ने सभी शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।...
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई