पति और बेटे की मौत से आहत विधवा ने की खुदकुशी

पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव का मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

पति और बेटे की मौत से आहत विधवा ने की खुदकुशी

बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव में बंजारों का झोपड़ा में पति और बेटे की मौत के बाद से डिप्रेशन में आने से 40 वर्षीय विधवा बिरमा बाई ने खुदकुशी कर ली।

नैनवां । बूंदी जिले के नैनवां थाना क्षेत्र के बाछोला गांव में बंजारों का झोपड़ा में पति और बेटे की मौत के बाद से डिप्रेशन में आने से 40 वर्षीय विधवा बिरमा बाई ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पीहर पक्ष की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

एएसआई देवलाल ने बताया कि बाछोला गांव में बंजारों का झोपड़ा की रहने वाली विधवा बिरमा बाई उम्र 40 ने सुसाइड कर लिया। महिला के पति रमेश की 17 साल पूर्व और बेटे जितेंद्र की दो साल पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। जिससे बिरमा बाई डिप्रेशन में चल रही थी। महिला अकेली ही रहती थी। महिला ने शुक्रवार को फं दे पर लटक गई। सूचना पर थाने से एसआई दीनदयाल वैष्णव मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों से घटना की जानकारी ली। रात को शव को नैनवां सीएचसी में लाकर मोर्चरी में रखवाया और महिला के पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दी। महिला का पीहर टोंक जिले के महाराजपुरा, कंवरपुरा में है। महिला के भाई व अन्य परिजन शनिवार को सीएचसी पर पहुंचे। थाने से एएसआई देवलाल ने चिकित्सालय पहुंचकर तीन चिकित्सकों का मेडिकल बोर्ड गठित करवाकर पोस्टमार्टम करवाया।


एएसआई ने बताया कि महिला के ससुर भरतलाल बंजारा ने दी रिपोर्ट में लिखा कि उसकी पुत्र वधु पहले उसके पति के निधन और बाद में पुत्र की मौत से तनावग्रस्त रहती थी। पुत्री की भी शादी हो जाने वह ससुराल चली गई। तब से ही वह उसके मकान में अकेली रहती थी। पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। ससुर की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। महिला के फं दे पर झूलने के कारणों की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव ससुराल पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना