असर खबर का : जिम्मेदारों ने ली सुध, अधूरे नाले का निर्माण कार्य शुरू
खुले नाले और सरियों से हादसे का खतरा होगा खत्म
कापरेन। शहर में के शक्ति चौराहे के पास लंबे से समय से अधूरे पड़े सीपेज ट्रेन बई के निर्माण को लेकर दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित का होने के बाद आखिरकार संबंधित विभाग हरकत में आया। खबर का असर यह ते हुआ कि जिम्मेदारों ने अधूरे की नाले का निर्माण कार्य शुरू के करवा दिया।इससे लंबे समय बर से परेशानी झेल रहे बों शहरवासियों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि 25 अक्टूबर की 2026 को दैनिकनवज्योति समाचार पत्र के अंक में यशक्ति चौराहे के पास अधूरा नाला खतरा, खुले कसरियों से हर समय दुर्घटना की आशंका' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसमें नाले का निर्माण अधूरा छोड़ने, खुले हिस्सों और बाहर निकले सरियों से राहगीरों को होने वाले खतरे को प्रमुखता से उठाया गया था। साथ ही निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांग की गई थी।
खुले नाले और सरियों से बना हुआ था हादसे का खतरा
शक्ति चौराहे के समीप सीपेज ड्रेन पर बनी पुलिया अतिवृष्टि के दौरान पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद अस्थायी व्यवस्था कर आवागमन बहाल किया गया, लेकिन स्थायी निर्माण के दौरान नाले पर छत डालने के बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। नाले के दोनों ओर खुले हिस्से और बाहर निकले बड़े-बड़े सरिये दुर्घटना की आशंका बढ़ा रहे थे। रात के समय वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष परेशानी हो रही थी।
न्यायालय के स्थगन आदेश से अटका था निर्माण
नाले के एक हिस्से में मांगीलाल अग्रवाल की जमीन आने के कारण न्यायालय से स्थगन आदेश होने की बात सामने आई थी। इसके चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। हालांकि, शेष हिस्सों का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा था। नब्रज्योति ने सवाल उठाया था कि भी एक हिस्से में कानूनी अड़चन होने के बावजूद बाकी हिस्सों का निर्माण पूरा करवाने में देरी क्यों हो रही है।
निर्माण शुरू होने से शहरवासियों में जगी राहत की उम्मीद
समाचार प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लेकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। इससे स्थानीय लोगों में मांग की है कि काम को बीच में नहीं छोड़ा जाए और गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करवाया जाए, ताकि खुले नाले और बाहर निकले सरियों से बनी दुर्घटना की आशंका समाप्त हो. तथा इस मार्ग पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।

Comment List