3 साल से पुलिया क्षतिग्रस्त,हादसे का अंदेशा, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

लोगों के साथ किसान परेशान

3 साल से पुलिया क्षतिग्रस्त,हादसे का अंदेशा, विभाग नहीं दे रहा ध्यान

गणपतपुरा कुंवारती मंडी रोड़ बाएं मुख्य नहर पर बनी पुलिया कई सालों से क्षतिग्रस्त हालत में है।

नमाना रोड़। गणपतपुरा कुंवारती मंडी रोड़ बाएं मुख्य नहर पर बनी पुलिया कई सालों से क्षतिग्रस्त हालत में है। उसपर से गुजरने वाले वाहन चालकों दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हैं। गांव के किसानों की जमीन जोतने और मण्डी में जाने के लिए इस पुलिया से होकर गुजरना पड़ता हैं, जो किसी खतरे से खाली नहीं हैं। किसानों और ग्रामवासीयों ने पुलिया निर्माण की मांग की। समाजसेवी, युवानेता टीकम मीणा ने बताया कि दो तीन साल पहले जब मण्डी रोड़ का निर्माण कार्य चल था, तब भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया क्षतिग्रस्त हुआ है। किसानों को ट्रैक्टर से खेती और खेतों में आवश्यक कार्य करने लिए इसी पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। उन्होंने सीएडी विभाग से बारिश से पहले पुलिया निर्माण करवाने की मांग की है। ताकि बारिश के दिनों में लोगों के साथ किसानों को राहत मिल सकें। 

किसानों को ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई और कटाई के लिए जाना होतो पांच किलोमीटर घूमकर आना पड़ता हैं जिससे ग्रामवासीयों का सामना करना पड़ रहा हैं।
- युवानेता टीकम मीणा, अधिकारी कहिन 

पुलिया की चौड़ाई और लम्बाई बढ़ाकर कार्य किया जाएगा। वर्क आॅर्डर निकाल दिया है और जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- मनीष मीणा, सहायक अभियंता। 

पुलिया दोनों साइडों से टूटी हुई हैं और सुरक्षा दीवार भी नहीं हैं जिसकी वजह कहीं बार दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
- कालूराम मीणा, एसएमसी अध्यक्ष। 

Read More असर खबर का : नगर परिषद बैठक में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण समय-सारणी बदली, घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी

दो साल से पुलिया टूटी हुई हैं जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता हैं स्थानीय किसानों को आने जाने के एक मात्र रास्ता है। प्रशासन से मांग करते हैं जल्द निर्माण कार्य शुरू करके ग्रामवासीयों को राहत प्रदान करें।
- बलराम यादव, भाजपा खटकड़ मंडल प्रतिनिधि

Read More असर खबर का : कलक्टर के दौरे से हड़बड़ाया प्रशासन, अधूरे कार्यों पर लगाई फटकार

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल