उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया

उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस, बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के संकल्प हॉल में सोमवार को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के संकल्प हॉल में सोमवार को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महापरिनिर्वाण दिवस प्रतिवर्ष 6 दिसंबर को भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वे भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी थे। 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में जन्मे डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन विशेषकर दलितों, महिलाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, जिन्हें व्यवस्थागत सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। भारत भर में लाखों लोग इस पावन दिवस पर उनकी शिक्षाओं और एक न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर विचार करके उनकी विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

महाप्रबंधक अमिताभ ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। महाप्रबंधक के साथ प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी  पी.के. सिंह, ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एल बैरवा ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष तथा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब के योगदान, संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और समानता, न्याय एवं निष्पक्षता पर आधारित उनके विचारों को याद कर 2 मिनट का मौन रखा तथा अंत में सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द,  यात्रियों की योजनाएं प्रभावित ईरान–इजरायल युद्ध का असर: जयपुर से खाड़ी देशों की 3 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार चौथे दिन रद्द, यात्रियों की योजनाएं प्रभावित
ईरान-इजरायल युद्ध के कारण लगातार चौथे दिन जयपुर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बाधित रहीं। मंगलवार को शारजाह, मस्कट और दुबई...
वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे