तालेड़ा में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत वोटिंग

दिव्यांगों में भी दिखा उत्साह

 तालेड़ा में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत वोटिंग
143 केंद्रों पर 1.22 लाख मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग।

नमाना रोड़। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत मंगलवार को तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान जारी है। सुबह सात बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं का उत्साह नजर आ रहा है। दोपहर 12 बजे तक क्षेत्र में 30.60 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 143 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति के 25 वार्डों और ग्राम पंचायतों के 402 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। इसके साथ ही जिला परिषद के वार्ड संख्या 5, 6, 7, 8 और 27 में भी सदस्य चुनने के लिए मतदाता वोट डाल रहे हैं। चुनाव के माध्यम से जिला परिषद के पांच और पंचायत समिति के 25 सदस्यों का निर्वाचन होना है।

क्षेत्र में कुल 1 लाख 22 हजार 402 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 61 हजार 760 पुरुष, 60 हजार 641 महिलाएं और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। युवा मतदाताओं की संख्या भी उल्लेखनीय है। 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 22 हजार 543 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जमीतपुरा मतदान केंद्र पर मतदाता उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। यहां सुबह से ही मतदान के लिए लोगों की आवाजाही बनी हुई है। दिव्यांग मतदाता भी मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभा रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार अहान शेट्टी की फिल्म ‘सनकी’ से जुड़ीं मेधा राणा, निभाएंगी उनकी प्रेमिका का किरदार
अभिनेता अहान शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सनकी’ में अभिनेत्री मेधा राणा की एंट्री हो गई है। टीनू सुरेश देसाई के...
रैंप पर ग्लैमर का जलवा, डॉ. संगीता शर्मा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का क्राउन
दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, BMC को दोबारा अपलोड करने का आदेश
शिवदासपुरा क्लोवरलीफ इंटरचेंज से इसी महीने शुरू होगी कनेक्टिविटी, दो लूप खुलेंगे 
आखिर क्यों नेहा बोरा के बयान पर मचा बवाल? मंदिरों और पुजारियों को लेकर टिप्पणी से गरमाई सियासत
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : जयपुर में 35 हजार लीटर संदिग्ध घी बरामद, फैक्ट्री सीज
तालेड़ा में मतदान जारी, दोपहर 12 बजे तक 30.60 प्रतिशत वोटिंग