मोबाइल चार्ज करते समय युवक की मौत

गांव में छाया मातम, चूल्हे नहीं जले

मोबाइल चार्ज करते समय युवक की मौत
अचानक हाई वॉल्टेज के कारण युवक के चपेट में आने से हुआ हादसा।

हिंडोली। बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के पायरा गांव में गुरुवार को एक युवक अपने घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए लाइट बोर्ड में लग रहा था कि करंट से उसकी मौत हो गई। दरअसल घर के समीप ही 11 हजार केवी लाइन और ट्रांसफार्मर से अचानक हाई वॉल्टेज के कारण युवक के चपेट में आने से यह हादसा हो गया। थाना अधिकारी पवन कुमार मीणा ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे हुए इस हादसे में पायरा गांव निवासी रंजीत उम्र 22 वर्ष पुत्र उदयलाल गुर्जर की मौत हो गई। वह अपने मोबाइल को घर पर लाइट बोर्ड में चार्ज के लिए लगा रहा था कि घर के पास ही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के कारण हाई वॉल्टेज होने से मोबाइल चार्ज करते हुए वह चपेट में आ गया। करंट का जोरदार झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे हिंडोली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस हिंडोली चिकित्सालय पहुंची शव का  पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
 
गांव में छाया रहा मातम , नहीं जले चूल्हे
पायरा गांव में रंजीत की मौत का ऐसा सन्नाटा पसरा कि गांव में  चूल्हे नहीं जले। युवक मिलनसार और व्यावहारिक था।  परिवार सहित समाज और गांव की अन्य लोगों की आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। रंजीत का गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी