मूकबधिर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 5 दोषियों को 20-20 साल की कैद

पीड़िता और परिजनों के बयानों से मुकरने के बाद भी कोर्ट ने डीएनए रिपोर्ट पर दिया फैसला

मूकबधिर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के 5 दोषियों को 20-20 साल की कैद
9 अगस्त 2020 को पीड़िता की मां ने मंडावरी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 3 अगस्त को वह अपने पीहर चली गई, 6 अगस्त को वापस लौटी तो उसकी 17 साल की मूकबधिर बेटी रोती हुई मिली। घर के पास गांव का ही एक युवक मिला, जिसने पीड़िता को घर पर ही रखने व बाहर भेजने से मना किया। मूकबधिर पीड़िता ने भी इशारों में गलत काम होना बताया।

न्यूज सर्विस/नवज्योति, दौसा। पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश अनु अग्रवाल ने बहुचर्चित मूकबधिर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पीड़िता एवं उसके परिजनों के अपने बयानों से मुकर जाने के बाद डीएनए रिपोर्ट के आधार पर 5 दोषियों को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।लोक अभियोजक सुनील कुमार सैनी ने बताया कि मामले में पीड़िता व उसके परिवारजनों के घटना से मुकर जाने के बाद डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई है। पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश अनु अग्रवाल ने दस्तावेजों व डीएनए रिपोर्ट के आधार पर धारा 363, 376, 120 आईपीसी व पोक्सो एक्ट में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी अनिल मीणा, किरोड़ी मीणा, रामकेश उर्फ राजकेश, धर्मेंद्र उर्फ जितेंद्र व धारासिंह मीणा को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। 

ये था मामला
9 अगस्त 2020 को पीड़िता की मां ने मंडावरी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 3 अगस्त को वह अपने पीहर चली गई, 6 अगस्त को वापस लौटी तो उसकी 17 साल की मूकबधिर बेटी रोती हुई मिली। घर के पास गांव का ही एक युवक मिला, जिसने पीड़िता को घर पर ही रखने व बाहर भेजने से मना किया। मूकबधिर पीड़िता ने भी इशारों में गलत काम होना बताया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  पोक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर