प्रशासन गांव के संग अभियान: बाइस वर्ष बाद मिला खातेदारी अधिकार

भादरराम को उसकी कृषि भूमि की खातेदारी शिविर प्रभारी एसडीएम शिवा चौधरी ने दी।

प्रशासन गांव के संग अभियान: बाइस वर्ष बाद मिला खातेदारी अधिकार

उपखंड के गिरदावर सर्किल 29डी डब्ल्यु डी मे आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान कैम्प के दौरान भादरराम पुत्र बस्तीराम नायक को उसकी कृषि भूमि की खातेदारी शिविर प्रभारी एसडीएम शिवा चौधरी ने दी।

रावतसर। उपखंड के गिरदावर सर्किल 29डी डब्ल्यु डी मे आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान कैम्प के दौरान भादरराम पुत्र बस्तीराम नायक को उसकी कृषि भूमि की खातेदारी शिविर प्रभारी एसडीएम शिवा चौधरी ने दी। भादरराम उक्त भुमि पर बाइस वर्षों से गैर खातेदार था जिसे शिविर में खातेदारी अधिकार दिए गएं।

सीधी पक्की सड़क निर्माण की मांग

इस दौरान शिविर मे चक 23 डीडब्ल्यु डी के ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी शिवा चौधरी को ज्ञापन सौपते हुए कृषि उपजमंडी समिति से 23डीडब्ल्युडी से पोहडका के लिए सीधी पक्की सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी संख्या मे प्रतिदिन ग्रामीणों को पोहडका आना जाना होता है जिससे सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडता हैं। ज्ञापन देने वालो मे राजवीर वर्मा,नत्थूराम गेदर,रामकुमार वर्मा,भजनलाल, संतलाल  सहित काफी संख्या मे ग्रामीण मौजुद रहे। शिविर मे तहसीलदार उमा मित्तल,बाल कल्याण न्यायपीठ चौयरपर्सन जितेंद्र गोयल,पंचायत समिति से लेखराम,शिक्षा विभाग से सीबीईओ पन्नालाल कड़ेला, विधुत विभाग जेईएन भूपेंद्र शर्मा,टीआर बलवंत ढालिया सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजुद रहे इस कैम्प में पिछले कैम्प कार्यो की समीक्षा की गई और पेंडिंग रहे कार्यो को  संबंधित विभागो से कार्य ना होने के कारणों की रिपोर्ट लेने के साथ साथ प्रमुखता से समस्त प्रकरणों के निस्तारण के आदेश दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण निर्माण कार्य बिलों की जांच में मनमाने आक्षेप पर रोक : कोषाधिकारियों को निर्देश, चेकलिस्ट के अनुसार ही करें परीक्षण
वित्त विभाग ने निर्माण कार्यों से जुड़े बिलों की जांच को लेकर सभी कोषाधिकारियों को फिर से स्पष्ट निर्देश जारी...
बाराबंकी में भड़के सीएम योगी, बोलें-कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं...
आखिर क्यों जेफरी एपस्टीन की सहयोगी मैक्सवेल ने संसद की समिति के सवालों का जवाब देने से किया इनकार? जानें पूरा मामला
अशोकनगर में लापता हुए दो जापानी पहुंचे जापान, रेस्टोरेंट के बाहर से अचानक हुए गायब
पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सीबीआई की साइबर अपराध डैशबोर्ड का शुभारंभ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर होगी चर्चा
शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चिकित्सा विभाग की बड़ी कारवाई, 300 किलो मिलावटी पनीर करवाया नष्ट