ट्रेनों में फिर से शुरू होगी पैंट्री व्यवस्था
लॉकडाउन काफी हद तक हट चुका है, इसलिए रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल की जाए।
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में फिर से पैंट्री और भोजन की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को यहां भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को पत्र लिखकर कहा कि कोविड महामारी के बाद रेल यात्री सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। लॉकडाउन काफी हद तक हट चुका है, इसलिए रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि ट्रेनों में पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बहाल की जाए। रेडी टू ईट भोजन भी मिलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे ने कुछ दिन पहले ही सामान्य नंबर से रेलवे यात्री ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Feb 2026 11:46:50
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ को फिर ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी मिली। सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता...

Comment List