प्रदर्शनी के जरिए बताया न्याय प्रशासन की विकास यात्रा को

प्रदर्शनी के जरिए बताया न्याय प्रशासन की विकास यात्रा को

मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया।

जयपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के 75 साल पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हाईकोर्ट स्थित म्यूजियम में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने किया। दो दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी के शुभारंभ समारोह में हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीशों सहित प्राधिकरण के पदाधिकारी मौजूद रहे।


मुख्य न्यायाधीश अकील कुरैशी ने प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ कर उसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी में चित्रों के जरिए न्याय व्यवस्था की अब तक की यात्रा को बताया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों की चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही नवीन योजनाओं की भी जानकारी दर्शायी गई है। इसके अलावा ऑडियो-वीडियो के जरिए भी प्राधिकरण की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा को बताया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत