बर्ड फ्लू: सांभर में कौओं, रूफस ट्रीपी व उल्लू के शव मिले

बर्ड फ्लू: सांभर में कौओं, रूफस ट्रीपी व उल्लू के शव मिले

पक्षियों के शव मिलने की जगहों पर मूवमेंट नहीं करने के निर्देश

सांभरझील। सांभर में पिछले छह दिनों से हो रही कौओं की मौत की वजह बर्ड फ्लू से होना पाया गया है। विभाग की ओर से भोपाल लैब में चार मृत कौओं का सैम्पल लेकर जांच करने हेतु भिजवाया गया था, रिपोर्ट का खुलासा होने के सांभरझील के लिए सरकार की ओर से बनाई गई निगरानी कमेटी में नियुक्त अधिकारियों की एक अहम बैठक जिला कलक्टर की ओर से बुलाई गई है। इसकी पूर्व तैयारी के लिए पशुपालन विभाग को पहले से ही सावचेत कर दिया गया है वहीं जयपुर से खुद उप वन संरक्षक वीरसिंह ओला ने मंगलवार को वन विभाग के रेंजर बालूराम सारण, काचरोदा नर्सरी में तैनात श्यामश्री शर्मा के साथ उन तमाम जगहों का निरीक्षण किया जहां पर कौओं के अलावा अन्य पक्षियों के शव पाए गए थे, इसके अलावा उनकी ओर से झील परिक्षेत्र का निरीक्षण कर अपने स्टाफ को पूरी तरह सतर्कता बरतने के निर्देश प्रदान किए। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पदमचन्द कानखेड़िया ने बताया कि बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। पक्षियों में यह एच-5 एन-1 वायरस है जो एक हाइलोपैथिजनिक वायरस है, इंसानों में भी फैल सकता है, इसलिये उन तमाम जगहों पर जहां पर मृत पक्षी पाए गए हंै वहां पर लोगों का कम से कम मूवमेंट होना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिये कहा जा चुका है।  बर्ड फ्लू की गाइडलाइन की पूरी पालना करने के लिए विभाग की ओर से इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

150 कबूतरों की मौत

खारिया मीठापुर। समीप के बोयल गांव में गत सोमवार को 40 व मंगलवार को 100 से अधिक कबूतरों की मौतें हो गई। बोयल गांव के तालाब से लेकर लाम्बा मार्ग पर आने वाले बेरो व मार्गों पर जगह-जगह कबूतर मरे पड़े हैं। वही भैरव पर खुले बोर वाले कुआं में मरे हुए कबूतर देखने को मिल रहे हैं। रामासनी में दो, मामा नदी पर एक व सरदार समंद बांध क्षेत्र पर 4 कुरजां के शव मिले। विभागीय अधिकारियों ने बताया गोयल गांव में सोमवार को 40 व मंगलवार को 100 से अधिक कबूतरों की मौते हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग, पशुपालन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे।

मौत का आंकड़ा 67

मंगलवार को सांभर में 5 कौओं के शव मिलने के बाद मृत कौओं का आंकड़ा 65 हो चुका है, वहीं रूफस ट्रीपी, उल्लू व गल पक्षियों के शव मिले है तथा एक कॉमन टीन के घायल मिलने के बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया है। सांभर में इस प्रकार अब तक कुल 67 पक्षियों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के कंचनपुर में अंधविश्वास का अनोखा मामला सामने आया है। सिर पर कौआ बैठने को अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने...
रजनीकांत ने दी सफाई, द्रमुक-अन्नाद्रमुक गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश में नहीं थे शामिल
रीको सीतापुरा फ्लैटेड फैक्ट्री: प्लग एंड प्ले मॉडल बना उद्यमियों की पहली पसंद, रेडी टू मूव मॉड्यूल्स उपलब्ध
भाजपा धीरे-धीरे पूरे कर रही है चुनावी वादे, अगले सप्ताह से शुरू होगी राशनकार्ड बनाने की प्रक्रिया: सचदेवा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
ओडिशा पुलिस को बड़ी सफलता: 1,771 उल्लंघनकर्ताओं, खनिज तस्करों और ड्रग तस्करों को दबोचा, अवैध हथियार सहित 179 वाहन जब्त
रक्तदान सबसे बड़ा दान: जयपुर में शिविर के दौरान वसुंधरा राजे का संदेश, हर दो सेकंड में पड़ती है खून की जरूरत