बाड़मेर में एसीबी की कार्रवाई, बिजली विभाग का सहायक अभियंता 11 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

बाड़मेर में एसीबी की कार्रवाई, बिजली विभाग का सहायक अभियंता 11 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
सीमांत बाड़मेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर डिस्कोम के सिवाना वृत के सहायक अभियंता प्रतापराम विश्नोई को बुधवार को ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने 5 कनेक्शन की क्षमता 5 वाले ट्रांसफार्मर को 25 कनेक्शन का करने के बदले रिश्वत मांगी थी।

बाड़मेर। सीमांत बाड़मेर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जोधपुर डिस्कोम के सिवाना वृत के सहायक अभियंता प्रतापराम विश्नोई को बुधवार को ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास सुण्डा ने बताया कि परिवादी एवं खखरलाई निवासी नकुल सिंह ने ब्यूरो में शिकायत की थी कि उनके निवास स्थान देदाजी की ढाणी में लगे ट्रांसफार्मर (जिसकी क्षमता 5 कनेक्शन की है) को 25 कनेक्शन का कराने के लिए विश्नोई से मिलने पर उन्होंने नए कनेक्शन जोड़ने के लिए सामान्य 5 परिवारों के एक-एक हजार रुपए प्रति कनेक्शन और अनुसूचित जाति के 11 कनेक्शनों के प्रत्येक कनेक्शन के 500 रुपए के हिसाब से रिश्वत की मांग की। इसके बाद ब्यूरो टीम ने सहायक अभियंता को परिवादी से रिश्वत के 11 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर केंद्र सरकार को...
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन
नाहरगढ़ बस स्टैंड पर बदहाल शौचालय, गंदगी-दुर्गंध से यात्री परेशान
करोड़ों का नया बस स्टैंड, फिर भी यात्रियों का इंतजार
शिक्षा विभाग : स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी फिर भी खिलाड़ियों के हाथ खाली
हर बार आग लगने के बाद जांच व सर्वे, फिर भी हो रही घटनाएं
भारतमाला परियोजना के विरोध में किसानों की ट्रैक्टर रैली, सरकार को खुली बहस की चुनौती