हवाई यात्रीभार कम हुआ तो एयरलाइन कंपनी ने कर दी 20 फ्लाइट्स रद्द
सबसे ज्यादा उड़ानें मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, उदयपुर, देहरादून की रद्द हो रही है।
जयपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने के चलते एयरलाइन यात्रियों की संख्या कम होने लगी है इसके चलते एयरलाइन कंपनी ने मंगलवार को 20 फ्लाइटों का संचालन रद्द किया इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा उड़ानें मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, कोलकाता, उदयपुर, देहरादून की रद्द हो रही है। आज भी यह उडानें रद्द रहेगी। सबसे ज्यादा आज मुंबई की आठ से ज्यादा उड़ाने रद्द है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को इंडिगो की सुबह 5:15 बजे बेंगलुरु, इंडिगो की सुबह 6.20 बजे मुंबई, इंडिगो की सुबह 7:40 बजे दिल्ली, इंडिगो की सुबह 7:45 बजे कोलकाता, गो फर्स्ट की सुबह 8:30 बजे मुंबई, गो फर्स्ट की सुबह 8:45 बजे मुंबई, गो फर्स्ट की सुबह 9:05 बजे कोलकाता, इंडिगो की सुबह 9:55 बजे चेन्नई, गो फर्स्ट की सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद, एयर एशिया की सुबह 11:50 बजे हैदराबाद, स्पाइसजेट की सुबह 11:55 बजे उदयपुर और एयर एशिया की दोपहर 12:25 बजे चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।
नए साल के बाद कम हुआ यात्रीभार
नए साल की शुरुआत के साथ ही यात्रीभार 15 हजार के बदले महज 10 से 12 हजार के बीच ही रह गया है। इसके साथ ही तीन से चार उड़ानें भी रदद हो रही थी। लेकिन अचानक कोरोना के बढते मामलों के चलते बीते दो दिनों में जयपुर से 40 के आसपास उड़ाने रद्द हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा इंडिगो एयरलाइन की आठ से ज्यादा उड़ाने है। एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को दूसरी कनेक्टिंग उडानों और आगामी दिनों में यात्रा करवाने और रिफंड का आश्वासन दिया जा रहा है।
कोलकाता की बजाय जयपुर पहुंची फ्लाइट-
इसी प्रकार स्पाइसजेट एयरलाइन ने दो फ्लाइटों को मर्ज किया है। स्पाइसजेट की सुबह 7 बजे रवाना होने वाली लाइट को कोलकाता की बजाय डेढ़ घंटे पहले जयपुर एयरपोर्ट पर लाया गया फिर यहां से यात्रियों को बैठाकर कोलकाता के लिए रवाना किया गया।
Comment List