रेलवे के चीफ ओएस के आत्महत्या मामले में कर्मचारियों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग

मृतक नरसीलाल मीणा के पिता और उनकी बेटी भी धरने में शामिल

रेलवे के चीफ ओएस के आत्महत्या मामले में कर्मचारियों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग

गांव टहला अलवर हाल जगतपुरा स्थित रेलवे अपार्टमेंट निवासी चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट नरसीलाल मीणा ने अग्निशमन के पाइप पर रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के चीएफ ओएस नरसीलाल मीणा की आत्महत्या के बाद मुख्यालय में रेलकर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से पीड़ित की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। रेलवे मुख्यालय के सभी कर्मचारी सुबह मुख्यालय के पोर्च में एकत्रित हो गए। इस दौरान नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन, उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों और उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ अध्यक्ष बीएल गंगवाल के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन का विरोध किया गया। मृतक नरसीलाल मीणा के पिता और उनकी बेटी भी धरने में शामिल हुए। मृतक के परिजनों ने अधिकारियों पर छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अमिताभ, पीसीपीओ प्रदीप कुमार और अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी धरना स्थल पर आए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मृतक की परिवार की मदद के लिए प्रयास करेंगे। वहीं मृतक की बेटी की शादी सभी मिलकर करेंगे, जिससे पिता की कमी नहीं अखरे। गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मूलत: गांव टहला अलवर हाल जगतपुरा स्थित रेलवे अपार्टमेंट निवासी चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट (चीफ ओएस) नरसीलाल मीणा ने अग्निशमन के पाइप पर रस्सी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया।

इनका कहना है...
रेलवे के चीफ ओएस के आत्महत्या के मामले में कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
-शशि किरण, सीपीआरओ

Post Comment

Comment List

Latest News

अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या: मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस अल्बर्ट हॉल पर भव्य सांस्कृतिक संध्या: मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया राजस्थान दिवस
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन हुआ। पद्मश्री अनवर खां...
पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ ​सिंह का बड़ा बयान: बोले-ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, विकसित भारत के लक्ष्य को पाने के लिए नई प्रौद्योगिकियों को अपनाना आवश्यक
वॉशिंगटन डीसी के सैन्य बेस पर अज्ञात ड्रोन दिखने से हड़कंप: मार्को रूबियो और पीट हेगसेथ की बढ़ाई सुरक्षा, व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन
LPG गैस की कमी के दौरान बढ़ते साइबर फ्रॉड पर एडवाइजरी जारी
विकसित राजस्थान 2047 के लिए एमएसएमई बनेगा 'ग्रोथ इंजन': जोगाराम पटेल
जयपुर में MINI Cooper S 'विक्ट्री एडिशन' का भव्य आगाज़: BMW इंडिया 1 अप्रैल से बढ़ाएगा 2 प्रतिशत तक दाम