प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने रची साजिश : मां और मां के प्रेमी से करा दी हत्या, तीनों गिरफ्तार

दिन में घर में की हत्या रात को शव टेम्पो में डाला

प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पुराना प्रेमी, युवती ने रची साजिश : मां और मां के प्रेमी से करा दी हत्या, तीनों गिरफ्तार
ऑटो चालाक को बताया कि एक बीमार व्यक्ति को चौराहे पर लेकर आना है।

बहरोड़। शहर में गत 18 जनवरी को फुटपाथ पर मिले शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर मां-बेटी सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवती ने अपने पुराने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए मां और मां के प्रेमी के साथ साजिश रची थी। मृतक राहुल 27 पुत्र बलबीर जाट हरियाणा के चरखी दादरी के गांव कादमा का रहने वाला था। राहुल की हत्या करने की वजह युवती को अपने साथ रहने का दबाव बताया। थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि गत 18 जनवरी को सुबह नेशनल हाईवे की सर्विस सड़क पर पार्क अस्पताल के गेट पर बने मेडिकल स्टोर के सामने एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 9 बजे दो महिला और दो व्यक्ति टेंपो लेकर आए और यहां शव लिटाकर चले गए। तफ्तीश के दौरान शहर के गुर्जर मोहल्ला में किराए का मकान लेकर रह रही रेखा देवी 50 पत्नी रतनलाल बाल्मीकि खैरथल तिजारा जिले के गांव मोठूका औरा उसकी बेटी कोमल 20 और रेखा के प्रेमी राजकुमार निवासी हटूंडी थाना मुंडावर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य चौराहे से एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो चालाक को बताया कि एक बीमार व्यक्ति को चौराहे पर लेकर आना है। जिसे इलाज के लिए जयपुर लेकर जाएंगे। पहले में चौराहे पहुंचे और उसके बाद पार्क अस्पताल के गेट पर लेकर चलने की बात कही। थ्री व्हीलर टेंपो चालक सभी को अस्पताल के गेट पर ले आया। यहां छोड़कर चला गया। उसके बाद यह लोग काफी देर ठहरे और योजनाबद्ध तरीके से रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने तीनों को अलग-अलग जगह से हिरासत में लिया। इन्होंने राहुल की हत्या करना कबूल कर लिया। 

गला घोंटकर की हत्या
रेखा ओर उसके प्रेमी राजकुमार ने गला दबाकर दिन में करीब 9 बजे हत्या की। सूचना के बाद शाम के समय नीमराणा से उसकी बेटी कोमल भी बहरोड़ आ गई। तीनों ने योजनाबद्ध शव को ठिकाने लगाने की ठानी। मुख्य चौराहे से एक ऑटो रिक्शा लिया। ऑटो चालाक को बताया कि एक बीमार व्यक्ति को चौराहे पर लेकर आना है। जिसे इलाज के लिए जयपुर लेकर जाएंगे। पहले में चौराहे पहुंचे और उसके बाद पार्क अस्पताल के गेट पर लेकर चलने की बात कही। थ्री व्हीलर टेंपो चालक सभी को अस्पताल के गेट पर ले आया। यहां छोड़कर चला गया। उसके बाद यह लोग काफी देर ठहरे और योजनाबद्ध तरीके से रफू चक्कर हो गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा
आगामी 1 जून से सौर परियोजनाओं में घरेलू सोलर सेल आधारित मॉड्यूल के अनिवार्य उपयोग से जुड़ी ALMM-II व्यवस्था लागू।...
म्यांमार राष्ट्रपति का पाच दिवसीय भारत दौरा : भारत-म्यांमार संबंधों को मिलेगी नई ऊर्जा, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4-5 दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय