इनकम टैक्स, जीएसटी और कंपनी अधिनियम पर चर्चा

इनकम टैक्स, जीएसटी और कंपनी अधिनियम पर चर्चा
सम्पूर्ण व्यापार समाधान: इनकम टैक्स, जीएसटी और कंपनी अधिनियम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

जयपुर। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की जयपुर शाखा द्वारा सदस्यों के लिए सम्पूर्ण व्यापार समाधान: इनकम टैक्स, जीएसटी और कंपनी अधिनियम पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सेंट्रल कॉउन्सिल मेंबर सीए प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह सेमिनार सीए सदस्यों की पेशेवर दक्षता को बढ़ाने, उनके व्यापारिक निर्णयों को सुदृढ़ करने और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान करने में सहायक होगी।

रीजनल कॉउन्सिल मेंबर सीए अनिल यादव ने कहा कि इस तरह के विषयों पर सीए सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक सेमिनार का आयोजन लगातार होना चाहिए। जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीए नवीन शर्मा और सचिव सीए विजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य सीए सदस्यों को नवीनतम कानूनी और कर संशोधनों के बारे में बेहतर जानकारी प्रदान करना है। इस सेमिनार के माध्यम से सीए सदस्य आयकर अधिनियम में ट्रस्ट पर प्रावधानों, जीएसटी नोटिस में रीसेंट मामले का  दायित्व और कंपनी अधिनियम में हुए हालिया परिवर्तनों और उनके अनुपालन की प्रक्रियाओं को गहराई से समझ सकें। इस मौके पर सीए नरेश काबरा, सीए विक्रम सर्राफ, सीए राहुल लखवानी सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर नए वार्ड, पुरानी समस्याएं : 10 से 15 किलोमीटर में फैले वार्ड, सुविधाएं अब भी दूर
चंद्रेसल का मुख्य मार्ग बदहाल व अंधेरा बना परेशानी का कारण।
सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर, कहीं टीनशेड के नीचे तो कहीं मंदिर परिसर में चल रहे स्कूल
उमर अब्दुल्ला का दो टूक जवाब- J&K की समस्या सुलझाएगा केंद्र, अमेरिका नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन