सरकारी सिस्टम में आने के बाद लग जाती है जंग : समित

पशुओं को दर्द निवारक दवाइयां देकर इतिश्री कर लेते हैं

सरकारी सिस्टम में आने के बाद लग जाती है जंग : समित

विभाग में एक चौथाई पशु चिकित्सक तो ऐसे हैं जो पशुओं को दर्द निवारक दवाइयां देकर इतिश्री कर लेते हैं या फिर उसे रैफर कर देते हैं। 

जयपुर। पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि सरकारी सिस्टम में आने से पहले  पूरी योग्यता होती है और मेहनत करके आता है, लेकिन धीरे धीरे काम नहीं करने की परिपाटी डाल ली जाती है और उसमें जंग लग जाती है। जो पशु चिकित्सक समय पर अपडेट नहीं करते हैं वह झोलाछाप की तरह बन जाते हैं और विभाग में ऐसे पशु चिकित्सकों की एक चौथाई संख्या है। नव नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि अनुशासन, प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और ईमानदारी से काम करें।  पशु चिकित्सक बड़ी बड़ी डिग्री एवं योग्यता के साथ आते है लेकिन वह उस परिपाटी को अपना लेते हैं जिसमें वह काम नहीं करते है।  विभाग में एक चौथाई पशु चिकित्सक तो ऐसे हैं जो पशुओं को दर्द निवारक दवाइयां देकर इतिश्री कर लेते हैं या फिर उसे रैफर कर देते हैं। 

पशुपालकों को पशुओं से पारिवारिक जुड़ाव हो जाता है ऐसे में पशु चिकित्सकों का प्रयास रहना चाहिए कि वह कैसे अपना बेस्ट दे सकते हैं।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से नव नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि यह प्रशिक्षण उनकी कार्य क्षमता और दक्षता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा और वे इस प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाएंगे।  डॉ. समित ने कहा कि नवनियुक्त पशु चिकित्सकों को विभाग की संरचनाए योजनाएं और हर तरह की गतिविधियों की जानकारी इस प्रशिक्षण के माध्यम से दी जाएगी। न केवल सैद्धांतिक बल्कि प्रशिक्षण के प्रायोगिक सत्र भी आयोजित होंगे जिनके माध्यम से वे विभिन्न प्रकार की आवश्यक सर्जिकल प्रक्रियाओं में हैड्स ऑन ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण के बाद उनका लिखित और मौखिक मूल्यांकन भी किया जाएगा। इस अवसर पर विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़, अतिरिक्त निदेशक डॉ. आनंद सेजरा, डॉ प्रवीण सैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: training

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं