जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

पिता ने की बच्चे की तलाश, फिर दर्ज कराई रिपोर्ट

जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल के मासूम का अपहरण हो गया, बच्चा अपनी बहनों के साथ स्टेशन पर खेल रहा था, तभी एक दंपति वहां से गुजरा

जयपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन से 4 साल के मासूम का अपहरण हो गया। बच्चा अपनी बहनों के साथ स्टेशन पर खेल रहा था, तभी एक दंपति वहां से गुजरा। महिला ने बच्चे को बहला-फुसलाकर उठाया और अपने साथ ले गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

कैसे हुआ अपहरण?
घटना 14 मार्च, शुक्रवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। प्रियंका पांडेय (42) अपने तीन बच्चों (दो बेटियां और एक बेटा) के साथ जयपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास बैठी थी। वह पीहर सिवान (बिहार) जाने के लिए वहां पहुंची थी। जब मोबाइल स्विच ऑफ हो गया तो उसने उसे चार्जिंग पर लगाया और पास में बैठ गई। इस दौरान बच्चे सामान के पास खेल रहे थे। तभी मौके का फायदा उठाकर एक महिला ने बच्चे को अपनी गोद में उठाया और वहां से निकल गई। कुछ देर बाद जब मां ने बेटे को संभालना चाहा, तो वह गायब था।

पिता ने की बच्चे की तलाश, फिर दर्ज कराई रिपोर्ट
बेटे के लापता होने की खबर मिलते ही प्रियंका ने अपने पति सुदामा पांडेय (42) को फोन किया, जो जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में रहता है। वह तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंचा और खुद ही बेटे को ढूंढने लगा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जीआरपी थाने में बच्चे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने तेज की जांच
पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी महिला बच्चों के साथ बिहार जाने की फिराक में थी। 15 मार्च की रात सुदामा पांडेय ने जीआरपी थाने में बेटे शिवम के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध दंपति की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फुटेज को अन्य थानों में भी भेजा गया है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Read More प्रदेश में बदला मौसम : बारिश के साथ गिरे ओले, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग