बलात्कार के 56 प्रतिशत मुकदमे फर्जी बताते है अशोक गहलोत : जोशी

महिलाएं कमिश्नरेट में अधिकारियों से अपनी पीड़ा लेकर जाती है

बलात्कार के 56 प्रतिशत मुकदमे फर्जी  बताते है अशोक गहलोत : जोशी
महिलाएं कमिश्नरेट में अधिकारियों से अपनी पीड़ा लेकर जाती है, तो उनसे रिश्वत में अस्मत मांगी जाती है। 

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने युवती के साथ गैंगरेप की घटना के बाद भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम स्वयं बलात्कार से जुड़े 56 फीसदी मुकदमे फर्जी बताते हैं। यह घटना शर्मसार करने वाली है। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि वे कभी पीड़िता या उसके परिजनों से मिलें और उन पर क्या बीत रही है, यह सुनें। महिलाएं कमिश्नरेट में अधिकारियों से अपनी पीड़ा लेकर जाती है, तो उनसे रिश्वत में अस्मत मांगी जाती है। 

सड़क, खेत, पुलिस थाने, अस्पताल में महिलाओं से छेड़छाड़ और बलात्कार होते हैं। भाजपाई और आमजन धरना नहीं देते, तो पीड़िता की एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। आरोप लगाया कि परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़ितो को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। एक सरकारी नौकरी, एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग भाजपा करती है। साथ ही दोषियों को फास्ट ट्रेक कोर्ट से जल्द से जल्द फांसी की सजा तक पहुंचाना चाहिए।

Tags: cases

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने गृह मंत्री अमित शाह से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में चिन्हित, हटाए गए और...
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन
पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
voice of gen-z & alpha : इलाज पहले या पैसों का हिसाब? मानवता को प्राथमिकता देने की उठी आवाज