मौसमी बीमारियों का कहर, अब रोकथाम के लिए निकायों को जिम्मेदारी

मौसमी बीमारियों का कहर, अब रोकथाम के लिए निकायों को जिम्मेदारी

स्वायत शासन विभाग ने अब स्थानीय निकायों को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण करने के दिशा निर्देश जारी किए है।

जयपुर। मौसमी बीमारियों के नियंत्रण के लिए अब स्थानीय निकायों को जिम्मा दिया गया है। दरअसल, मानसून की बारिश के दौरान राज्य के अधिकतर जिलों में अत्यधिक वर्षा, अतिवृष्टि के कारण शहरी क्षेत्रों में शहर के निचले इलाकों (Low Laying Area) व नालों में रूकावत आ जाने के कारण पानी सड़को व गलियों में आ जाता है, इस गन्दे पानी से डेंगू व मलेरिया कारक मच्छर पैदा होने की संभावना अधिक रहती है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान समय में बारिश के पश्चात् डेंगू, मलेरिया एवं स्क्रब टाइफस रोग प्रमुखता से पाये जा रहे हैं। स्वायत शासन विभाग ने अब स्थानीय निकायों को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण करने के दिशा निर्देश जारी किए है।

निकायों को यह दिए निर्देश:

- नगरीय निकायों क्षेत्रों में एकत्रित कचरे / मलबे को अविलम्ब हटाया जावे शहर की नालियों / गलियों व अन्य स्थानों पर इकट्ठे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाये एवं इकट्ठे गंदे पानी व नालियों में कीटनाशक, लार्वा / मच्छरनाशक दवाओं एवं काले तेल का छिड़काव करवाया जावे।

- नगर निकायों के पास उपलब्ध फोगिंग मशीनों से वार्डवार कार्ययोजना बनाकर फोगिंग किया जाये, जो मशीन चालू स्थिति में नहीं हैं, उन्हें तुरन्त नियमानुसार सही करवाकर प्रयोग में लाई जाये जिन नगर निकायों के पास फोगिंग मशीन उपलब्ध नहीं है, उनके द्वारा स्वयं के स्रोत से फोगिंग मशीन किराये पर लेकर अथवा नियमानुसार क्रय कर अविलम्ब फोगिंग की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

- सार्वजनिक सुविधाओं शौचालयों एवं मूत्रालयों की विशेष सफाई करवाई जावे एवं  सार्वजनिक सुविधाओं के आस-पास कीटनाशक / लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव करवाया जावे।
आई.ई.सी. गतिविधियों के माध्यम से आमजन जागरूक कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं इसके प्रभाव को कम किये जाने के प्रयास किये जायें।

-  प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 कैपों में आमजन को जागरूक कर डेगूं की रोकथाम के प्रयास किये जायें।

- जिला कलक्टर स्तर पर समीक्षा करवाकर अति संवेदनशील क्षेत्रों के लिये विशेष कार्य योजना बनाई जाकर कार्य किया जावें। अतः इस सम्बन्ध में पुनः निर्देशित किया जाता है कि समस्त नगरीय निकायों द्वारा फोगिंग व लार्वानाशक / कीटनाशक का छिड़काव के कार्यों को समयबद्ध तरीके से विभागों से आपसी सामजस्य कर सर्वोच्च प्राथमिकता से जिम्मेदारी के साथ अविलम्ब सम्पादित करावें।

Post Comment

Comment List

Latest News

शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरी बालिकाओं और महिलाओं की हुई एनीमिया की स्क्रीनिंग, मिला उपचार
जिले में शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग व हीमोग्लोबिन जांच कर उपचार। आयरन टेबलेट्स वितरित...
‘सुजस’ क्विज के विजेताओं का सम्मान, युवाओं में बढ़ रही जागरूकता
वित्त भवन जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक : वैभव गालरिया ने कहा- योजनाबद्ध कार्यप्रणाली से राजस्व लक्ष्य पूरे करे
बुजुर्ग दंपत्ति से ठगी मामले में चार अपराधी गिरफ्तार : 44 लाख रुपए, एक देशी पिस्टल, वाहन और अन्य घरेलू सामान बरामद
धोखाधड़ी का मामला : 35 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस जांच में जुटी
61 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ INA Solar ने रचा नया कीर्तिमान, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 59.34 प्रतिशत बढ़ा
कम हाजिरी वाले कानून के छात्रों को परीक्षा देने की इजाजत देने वाले फैसले पर सुप्रीम रोक, अदालत ने जारी किया नोटिस