युवक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक : खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी समेत एक की मौत, एक नाबालिग बच्ची घायल 

दुर्घटना में  घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया

युवक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई बाइक : खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पति-पत्नी समेत एक की मौत, एक नाबालिग बच्ची घायल 

बाइक सवार पति-पत्नी पैदल चल रहे युवक को बचाने के चक्कर में सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए।

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में नींदड़ मोड के पास बने जोड़मा कट पर बाइक सवार पति-पत्नी पैदल चल रहे युवक को बचाने के चक्कर में सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में  घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पति-पत्नी और पैदल चल रहे युवक की मौत हो गई। 11 वर्षीय बेटी घायल बेटी का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

दुर्घटना थाना पश्चिम ने बताया कि हादसे की सूचना गुरुवार रात को करीब साढ़े दस बजे थाना पुलिस से मिली, जिसमें बाइक सवार मनोज 45, उसकी पत्नी सुमन 40 निवासी जायल नागौर हाल सिंधु नगर अपनी बेटी वंशिका 11 समेत खाटू श्याम जी से दर्शन कर लौट रहे थे। हरमाड़ा थाना इलाके के नींदड़ मोड पर जोड़मा कट पर पैदल चल रहे युवक शिवम 18 उत्तरप्रदेश हाल 14 नंबर धर्म कांटे के पास को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गए, जिससे शिवम भी चपेट में आ गया।

घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मनोज और उसकी पत्नी सुमन को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटी वंशिका का उपचार जारी है। घायल युवक शिवम को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच एएसआई फूल सिंह कर रहे हैं।

 

Read More प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- वेंटिलेटर पर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं

Post Comment

Comment List

Latest News

अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक  अन्तरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : राजस्थान के संग्रहालयों में इतिहास की धड़कनें, हर साल लाखों की संख्या में आते हैं देशी और विदेशी पर्यटक 
राजस्थान के 22 संग्रहालयों में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों को आकर्षित कर रही। वर्ष 2025-26 में 17.92 लाख देशी-विदेशी पर्यटक...
रूपए में जारी गिरावट से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार : सेंसेक्स 985 अंक टूटा, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
राज काज में क्या है खास, जानें
शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
पानी से भरी खदान में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
कच्चे तेल में तेजी : रुपया 44 पैसे टूटा, 96.25 रुपये प्रति के ऐतिहासिक निचले स्तर पर
असम के मानस नेशनल पार्क में सफारी जीप पर गैंडे का हमला : वाहन को बार-बार मारा धक्का, घबराए पर्यटक