जयपुर : हाईवे पर रोड़ी से भरा ट्रक पलटा, दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को किया गया सीधा

जयपुर : हाईवे पर रोड़ी से भरा ट्रक पलटा, दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

आमेर के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर रोड़ी से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि रोड़ी के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई

जयपुर। आमेर के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर रोड़ी से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि रोड़ी के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबूलाल सैनी, निवासी पटेला की ढाणी, पीली की तलाई, के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग घटना से गहरे सदमे में हैं। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को सीधा किया गया। 

हालांकि यह आशंका जताई जा रही है कि रोड़ी के नीचे और भी लोग दबे हो सकते हैं। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए आमेर थाना पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश फैला दिया है। लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर भारी वाहनों की तेज गति और अनियंत्रित स्थिति के कारण अक्सर हादसे होते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और रोड़ी के नीचे दबे अन्य लोगों की खोज के लिए प्रयासरत है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और जांच में सहयोग करें। लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। पुलिस समझाइश करने का प्रयास कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान