आप पार्टी का ग्राम सम्पर्क अभियान होगा लांच

संदीप पाठक पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान का शुभारंभ करने आएंगे

आप पार्टी का ग्राम सम्पर्क अभियान होगा लांच
आम आदमी पार्टी ने गांव-गांव तक पार्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को कार्यक्रम होगा।

जयपुर। आम आदमी पार्टी का ग्राम सम्पर्क अभियान को 15 को लांच होगा। पार्टी के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक इसकी शुरुआत करेंगे। पार्टी के राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक राजस्थान में पार्टी के ग्राम संपर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ करने जयपुर आएंगे। संदीप पाठक वर्तमान में हिमाचल और गुजरात के प्रभारी है। डॉक्टर संदीप पाठक पंजाब जीत के मुख्य रणनीतिकार माने जाते है।
मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में ग्राम संपर्क अभियान के तहत 11 हजार बैठकें होगी। आम आदमी पार्टी ने गांव-गांव तक पार्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को कार्यक्रम होगा।

संदीप पाठक सभी ग्राम संपर्क अभियान के समन्वयकों को अभियान की जानकारी देंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को ब्रीफिंग और ट्रेनिंग भी दी जाएगी। मिश्रा ने बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व राजस्थान को लेकर गंभीर है। पार्टी विधानसभा चुनाव मिशन के लिए तैयारी के साथ लग गई है। राजस्थान के लोग पिछले 70 साल से भाजपा- कांग्रेस के खेल से त्रस्त हो गए है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक