मूक बधिर नाबालिग के रेप और जिंदा जलाने की घटना के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन

आप पार्टी ने शहीद स्मारक पर न्याय की उम्मीद में बैठे बच्ची के परिजनों का समर्थन किया। 

मूक बधिर नाबालिग के रेप और जिंदा जलाने की घटना के खिलाफ आप पार्टी का प्रदर्शन
परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोडाभीम में एसडीएस व एसपी को ज्ञापन भी सौंपा था।

जयपुर। मूक बधिर नाबालिग का हिंडौनसिटी में रेप के बाद जलाकर हत्या करने की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शहीद स्मारक पर न्याय हुंकार प्रदर्शन किया। आप पार्टी ने शहीद स्मारक पर न्याय की उम्मीद में बैठे बच्ची के परिजनों का समर्थन किया। 

आप पार्टी नेता संगीता गौड़ ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंडौनसिटी की इस वीभत्स घटना में 11 दिनों बाद नाबालिग बेटी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सरकार और प्रशासन इस घटना पर चुप्पी साधे बैठे हैं। आप पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी कैंपेन चला रही है। गौड़ ने कहा कि पीडिता के परिजनों ने घटनाक्रम में पुलिस के समुचित कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोडाभीम में एसडीएस व एसपी को ज्ञापन भी सौंपा था। धरने में आप पार्टी के जयपुर के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना
मिसाइल-ड्रोन हमलों से पश्चिम एशिया में अमेरिकी खुफिया ठिकानों और निगरानी उपकरणों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। सीआईए...
‘पितृसत्ता खत्म करो’ के नारे पर भाजपा का राहुल गांधी से सवाल, बांसुरी बोलीं- कर्नाटक-हिमाचल में क्यों नहीं अमल?
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
महिला समानता दिवस विशेष : एक सच के तहफ्फुज के लिए सबसे लड़ी हूं
धीमी रफ्तार से पानी, टूटी सड़कें और सुविधाओं की कमी; वार्डवासियों ने कहा-समस्याओं पर समय रहते हो ध्यान
यूपी चुनाव से पहले सपा का महिला कार्ड, अखिलेश बोले- महिलाओं को हर साल देंगे 40 हजार रुपये
मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बिल्डरों को राहत, 31 अगस्त तक अवधि बढ़ाने पर शत-प्रतिशत पेनल्टी माफ