बीकानेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर कार्रवाई : रेजीडेंट्स की हड़ताल अवधि को कॉलेज प्रशासन ने माना डे-ऑफ, मरीज इलाज के लिए तरसते रहे ; कारण बताओ नोटिस किया जारी

संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई

बीकानेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर कार्रवाई : रेजीडेंट्स की हड़ताल अवधि को कॉलेज प्रशासन ने माना डे-ऑफ, मरीज इलाज के लिए तरसते रहे ; कारण बताओ नोटिस किया जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बीकानेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विभाग ने यह कार्रवाई रेजीडेंट्स की हड़ताल अवधि को डे-ऑफ या राजकीय अवकाश के रूप में समायोजित किए जाने के मामले में की। जानकारी के अनुसार, रेजीडेंट्स की हड़ताल के दौरान मरीज इलाज को तरसते रहे, लेकिन उस अवधि को कॉलेज प्रशासन ने डे-ऑफ मान लिया।

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बीकानेर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने यह कार्रवाई रेजीडेंट्स की हड़ताल अवधि को डे-ऑफ या राजकीय अवकाश के रूप में समायोजित किए जाने के मामले में की है। जानकारी के अनुसार, रेजीडेंट्स की हड़ताल के दौरान मरीज इलाज को तरसते रहे, लेकिन उस अवधि को कॉलेज प्रशासन ने डे-ऑफ मान लिया।

यह निर्णय डॉ. सोनी ने अपने स्तर पर लिया था, जबकि ऐसे नीति-निर्णय केवल चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्तर पर ही लिए जा सकते हैं। विभाग ने इसे पिछले कई वर्षों से चली आ रही गलत परंपरा बताया है और अब सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि इस तरह के एकतरफा निर्णय स्वीकार्य नहीं होंगे। डॉ. गुंजन सोनी से 7 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभाग ने चेताया है कि यदि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र