अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई : 2 डंपर और एक ट्रेलर सहित 3 वाहन जब्त, 15 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना 

तीनों वाहनों पर लगभग 15 लाख से भी अधिक राशि का जुर्माना

अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई : 2 डंपर और एक ट्रेलर सहित 3 वाहन जब्त, 15 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना 

मीणा के निर्देशन में एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने एक सप्ताह में 28 वाहन जब्ती की कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द किया है। 

जयपुर। माइंस विभाग ने जयपुर के आसलपुर में कार्रवाई करते हुए दो बिना नंबर के डंपर, एक ट्रेलर सहित 3 वाहनों को बजरी का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया है। खान विभाग जयपुर ने अधीक्षण खनि अभियंता एनएस शक्तावत एवं अधीक्षण खनि अभियंता सतर्कता प्रताप मीणा के निर्देशन में एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने एक सप्ताह में 28 वाहन जब्ती की कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थानों के सुपुर्द किया है। 

टीम द्वारा 3 मार्च को अल सुबह बजरी के अवैध परिवहन करते 2  बिना नंबरी डंपर एवं 1 ट्रेलर आसलपुर रेलवे फाटक के पास पकड़कर पुलिस थाना जोबनेर सुपुर्दगी में दिये गये। तीनों वाहनों पर लगभग 15 लाख से भी अधिक राशि का जुर्माना आरोपित किया गया। इसके अलावा 2 डंपरों के बिना नंबर के होने के कारण अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित परिवहन विभाग कार्यालय को भी सूचित किया गया है। पिछले सप्ताह में निकट ग्राम दांतली, सांगानेर में खनिज मैसनरी स्टोन का अवैध खनन करते हुए पाये जाने पर 3 जेसीबी मशीन, 2 डम्पर, 3 ट्रेक्टर ट्रॉली, 1 कम्प्रेसर मशीन और 1 डम्पर खनिज बजरी का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर पुलिस थाना शिवदासपुरा की सुपुर्दगी में दिया गया था।

Tags: action

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी