दूध डेयरियों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने की सामग्री जब्त

सभी खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया

दूध डेयरियों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बनाने की सामग्री जब्त
1100 लीटर दूध, 65 किलो मिल्क पाउडर, 40 किलो वनस्पति घी और 10 किलो सिंथेटिक पेस्ट नष्ट कराया

बहरोड़। कोटपुतली के गांव नागड़ीवास में मिलावटी दूध बनाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जांच दल के साथ मौके पर पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गांव नागड़ीवास की वासुदेव डेयरी का मालिक अनिल गुर्जर पुत्र कैलाश गुर्जर मौके पर मिला। निरीक्षण के दौरान दूध प्लांट पर मिलावटी सामान पाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान परिसर में 40 किलो मिल्क पाउडर, 25 किलो वनस्पति घीर, 10 किलो पेस्ट, 15 मिक्सी, दो गैस सिलेण्डर मिले जिनसे 1000 लीटर दूध तैयार कर पिकअप गाड़ी में लोड कर लोटस डेयरी शाहपुरा में भेजने की तैयारी की जा रही थी।

सभी खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया। वहीं गांव नागड़ीवास में काव्या दूध डेयरी का भी निरीक्षण किया गया एवं मौके पर 20 किलो मिल्क पाउडर 15 किलो वनस्पति धी जब्त किया गया। इस सामग्री से करीब 100 लीटर दूध तैयार किया गया था। निरीक्षण के दौरान करीब 9 पीपे वनस्पति के खाली मिले। दोनों दूध प्लांट से  सैंपल लेकर प्रयोगशाला जयपुर में भिजवाया है एवं जांच रिपोर्ट आने पर एफ एसएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया मौके पर ही 1100 लीटर दूध, 65 किलो मिल्क पाउडर, 40 किलो वनस्पति घी एवं 10 किलो सिंथेटिक पेस्ट नष्ट कराया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण