पिंकसिटी को मिले दर्जें को बचाने के लिए बनी कार्य योजना, भविष्य के खतरे को भांप टूटी नींद, विश्व धरोहर के ताज पर संकट 

विरासत प्रकोष्ठ को मिलेगी मजबूती

पिंकसिटी को मिले दर्जें को बचाने के लिए बनी कार्य योजना, भविष्य के खतरे को भांप टूटी नींद, विश्व धरोहर के ताज पर संकट 

स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों की एक स्पेशल कार्य योजना तैयार की हैं। गत दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस मुद्दें पर गहनता से मंथन के बाद कार्य योजना जारी की गई हैं।

जयपुर। शहर के परकोटे से यूनेस्को का विश्व धरोहर का ताज छिनने का खतरा मंडरा रहा है। कहीं भविष्य में यूनेस्कों की टीमें समीक्षा कर दर्जा वापस नहीं छीन लें, जैसा कि पहले ओमान और जर्मनी के स्थलों के साथ हो चुका हैं। परकोटे में अतिक्रमण, खराब पार्किंग सहित अन्य मानकों का पालन नहीं होने से ये हालात बने हैं। इस खतरे को भांपते हुए ताज के संरक्षण के लिए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों की एक स्पेशल कार्य योजना तैयार की हैं। गत दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस मुद्दें पर गहनता से मंथन के बाद कार्य योजना जारी की गई हैं।

विरासत प्रकोष्ठ को मिलेगी मजबूती
नगर निगम जयपुर को निर्देशित किया गया कि विरासत प्रकोष्ठ में लंबे समय से रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त मानव संसाधन और तकनीकी विशेषज्ञता के अभाव में ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण में कठिनाइयां आ रही थीं। नए पदस्थापन से संरक्षण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

दिसंबर 2026 तक लागू होगी कार्ययोजना
यह कार्ययोजना दिसंबर 2026 तक लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको तैयार करने के लिए अधिकारियों की टीमें परकोटा क्षेत्र का भ्रमण करेगी। वास्तविक स्थिति के आधार पर प्रस्ताव तैयार करेगी।

समितियां होंगी पूरी तरह सक्रिय
स्वायत्त शासन विभाग को निर्देश दिए गए कि तीन-स्तरीय विरासत समितियों को शीघ्र क्रियाशील किया जाए। समितियों से नीति निर्धारण, स्वीकृति और निगरानी की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। बैठक में माना गया कि समितियों के सक्रिय न होने से विरासत संरक्षण के कार्यों में अपेक्षित गति नहीं आ पा रही थी।

Read More सरिस्का में मीडिया कार्यशाला और सफारी का आयोजन : टाइगर रिजर्व की चुनौतियों पर होगी चर्चा, मीडिया को प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण की गतिविधियों से रूबरू कराने की पहल

मध्य 2026 तक पूरी होगी विरासत सूची
पिंक सिटी में स्थित सभी विरासत संरचनाओं और विरासती विशेषताओं की विस्तृत सूची वर्ष 2026 के मध्य तक तैयार कर ली जाएगी। यह सूची संरक्षण की प्राथमिकताएं तय करने और समय-समय पर अंतरराष्टÑीय संस्थाओं को जानकारी देने में सहायक होगी।

Read More इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड

Tags: action

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह