एडमिशन 15 जुलाई तक, कोरोना के दो वर्ष बाद नया सेशन तय समय पर शुरू

स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में लौटी रौनक

एडमिशन 15 जुलाई तक, कोरोना के दो वर्ष बाद नया सेशन तय समय पर शुरू

जयपुर। कोरोना के कारण दो साल तक बाधित रही पढ़ाई के बीच इस बार स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों का नया सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। सरकारी स्कूलों में लर्निंग लॉस को खत्म करने के लिए पिछली क्लासेज की पढ़ाई भी करवाई जाएगी, जबकि निजी अपने तरीके से इसका उपाय करेंगे।

 जयपुर। कोरोना के कारण दो साल तक बाधित रही पढ़ाई के बीच इस बार स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों का नया सेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। सरकारी स्कूलों में लर्निंग लॉस को खत्म करने के लिए पिछली क्लासेज की पढ़ाई भी करवाई जाएगी, जबकि निजी अपने तरीके से इसका उपाय करेंगे। राज्य में एक लाख 78 हजार सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में पढ़ाई शुरू हुई। प्रदेश में पिछले दिनों हिन्दी से अंग्रेजी माध्यम में तब्दील हुए दो सौ से ज्यादा स्कूल में रिक्त सीट्स पर एडमिशन भी शुक्रवार से शुरू हुए।  शिक्षा के बढ़ते कदम योजना के तहत सरकारी स्कूलों में इस बार पहले चार पीरियड के दो घंटे बीस मिनट तक पिछली क्लासेज की पढ़ाई होगी। जिस क्लास में स्टूडेंट आया है, उससे पीछे की दो क्लासेज की पढ़ाई की वर्कशीट तैयार की है। ये वर्कशीट सरकारी स्कूल्स तक पहुंचाई जा रही है। पहली से पांचवीं तक की छप चुकी है, जबकि छठी से आठवीं तक की प्रकाशित होकर पहुंचने वाली है। टीचर्स इन्हें पढ़ाएंगे और बाद में इसमें भरवाएंगे। इसी आधार पर कुछ मार्किंग भी हो सकती है।

कम ही बच्चे पहुंचे
स्टूडेंट्स की संख्या बेहद कम रही। वजह रही बरसात और नेटबंदी ने भी स्टूडेंट्स की संख्या को प्रभावित किया। गुरुवार शाम से शुरू हुई बरसात शुक्रवार सुबह भी जारी रही।


एडमिशन 15 जुलाई तक
सरकारी स्कूल में क्लास नौ व दस के लिए 15 जुलाई तक एडमिशन होंगे। क्लास एक से आठ तक कभी भी एडमिशन लेने की व्यवस्था पहले से लागू है।  

नहीं खुला ताला
गांधी नगर स्थित पोद्दार स्कूल में तो सुबह आठ बजे तक एक भी क्लासरूम का ताला तक नहीं खुला था। स्कूल में दो या तीन बच्चे ही पहुंचे थे। टीचर्स अपने रूम में बैठे बच्चों का इंतजार कर रहे थे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी