साइबर ठगी पर एडवाइजरी जारी सेबी के बिना न करें भुगतान, निवेशकों के लिए जरूरी निर्देश

ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी पुलिस एवं साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क

साइबर ठगी पर एडवाइजरी जारी सेबी के बिना न करें भुगतान, निवेशकों के लिए जरूरी निर्देश

राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं को देखते हुए निवेशकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी फर्जी निवेश योजनाओं और आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। 

जयपुर। राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ती साइबर ठगी की घटनाओं को देखते हुए निवेशकों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इस गाइडलाइन में आमजन से अपील की गई है कि किसी भी निवेश या ट्रेडिंग से जुड़ा भुगतान करने से पहले संबंधित यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड या बैंक खाता संख्या का सेबीचैक के माध्यम से सत्यापन अवश्य करें। उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी निवेश योजनाओं और आकर्षक रिटर्न का लालच देकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। 
ऐसी ठगी से बचाव के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सत्यापन सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे यह जांचा जा सकता है कि भुगतान के लिए दिया गया यूपीआई आईडी या बैंक खाता सेबी-पंजीकृत मध्यस्थ से जुड़ा है या नहीं।

ऐसे करें सेबी चैक
निवेशक सबसे पहले सेबी साथी एप डाउनलोड करें या सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए सेबीचैक विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद संबंधित व्यक्ति या संस्था का क्यूआर कोड अपलोड करें अथवा उनकी यूपीआई आईडी या बैंक खाता संख्या दर्ज करें।

निवेशकों के लिए जरूरी निर्देश
पुलिस ने सलाह दी है कि केवल सेबी-पंजीकृत ब्रोकर या निवेश सलाहकार के माध्यम से ही निवेश करें। 

ठगी होने पर यहां करें शिकायत
यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प डेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100, ऑनलाइन पोर्टल या नजदीकी पुलिस एवं साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकते है।  

Read More विश्व विरासत दिवस पर जयपुर में नाहरगढ़ हेरिटेज वॉक एंड रन : आमेर-नाहरगढ़ की धरोहरों के बीच हेरिटेज टू हेरिटेज थीम पर विशेष वॉक, इतिहास के बीच दौड़ेगा शहर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी अमेरिका के साथ कोई भी बातचीत तभी सफल होगी जब ईरान के राष्ट्रीय हित सुरक्षित हों : इब्राहिम अजीजी
ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने अमेरिका के साथ बातचीत को सैन्य संघर्ष का विस्तार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
फल और सब्जियों के भाव आसमान पर : गर्मी से आवक कमजोर होने का असर, अलग-अलग बाजारों में भारी अंतर
'दलाल' देश बना शांतिदूत? कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर हमला ; शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
बाजारों के कायाकल्प की दिशा में बड़ा कदम : जयपुर व्यापार महासंघ व नगर निगम की बैठक में पार्किंग, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं पर बनी सहमति
भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों में नई उम्मीद : भारत परस्पर सम्बन्धों को 'भविष्योन्मुखी साझेदारी' में बदलने पर सहमत, हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लेकर भी दोनों देशों का दृष्टिकोण समान