कैसे जिए इस समाज में नारी, जहां दरिंदे बसते हों : गैंगरेप, अपहरण, हत्या और लूट के दो दरिंदों को सजा

जज ने फैसला सुनाते हुए कविता में बयां किया महिला का दर्द

कैसे जिए इस समाज में नारी, जहां दरिंदे बसते हों : गैंगरेप, अपहरण, हत्या और लूट के दो दरिंदों को सजा

अपर सैशन न्यायालय की जज एडीजे रीतू चौधरी ने शुक्रवार को करीब 4 साल पूर्व महिला का अपहरण, गैंगरेप, लूट एवं हत्या के दो दोषियों कालूराम मीना व संजू मीना को फांसी की सजा सुनाई है। प्रकरण के अनुसार दोनों ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया।

लालसोट। अपर सैशन न्यायालय की जज एडीजे रीतू चौधरी ने शुक्रवार को करीब 4 साल पूर्व महिला का अपहरण, गैंगरेप, लूट एवं हत्या के दो दोषियों कालूराम मीना व संजू मीना को फांसी की सजा सुनाई है। प्रकरण के अनुसार दोनों ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बिठा लिया। रास्ते में नदी क्षेत्र मेें उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला का शव नई नाथ के जंगलों में एक कुएं से बरामद किया गया।  

45 गवाह के बयान कराए गए 
मामले में अभियोजन की ओर से 45 गवाह के बयान कराए गए एवं 145 दस्तावेज पेश किए गए। दोनों आरोपियों ने नकदी, चांदी की चेन, कानों के सोने के टॉप्स भी लूट लिए थे। जो बाद में बरामद किए गए। 

यूं चला घटनाक्रम
23 अप्रैल, 2022 को विवाहिता अपहरण, गैंग रेप लूट व हत्या हुई। 24 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज। 25 अप्रैल को एक आरोपी कालूराम मीना गिरफ्तार, उसी दिन मृतका का शव कुएं से बरामद किया गया। 26 अप्रैल को आरोपी संजू मीना गिरफ्तार। 4 मई को एसआईटी का गठन हुआ। जुलाई 2022 में न्यायालय में चार्ज शीट पेश। 19 फरवरी 2026 को दोनों दोषी करार।

जज ने पढ़ी कविता
गूंजती है आज भी फि जां में हजारों सिसकियां, घुट, घुट कर तड़पती हैं इस समाज में बेटियां। किस्सा बलात्कार का आज फिर अखबार में छपेगा, एक बेटी के खून से आज फि र अखबार सनेगा, क्या था कसूर मेरा, क्या बेटी होना ही कसूर था मेरा। कैसे जिए इस समाज में नारी जहां दरिंदे बसते हों, भेड़ियों ने जहां इंसान के चेहरे पहने हों, आखिर कब तक नारी की इज्जत यूं तार-तार होगी, आखिर कब इस समाज की गलियां बेटियों के लिए सुरक्षित होंगी। 

Read More राजस्थान कैडर के IAS अतहर उल शफी खान का इंटर कैडर डेपुटेशन एक साल और बढ़ा, डेपुटेशन अवधि अगले एक वर्ष तक रहेगी प्रभावी 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बीट आधारित सफाई व्यवस्था का आयुक्त ने किया निरीक्षण, लापरवाहों पर चालानी कार्रवाई बीट आधारित सफाई व्यवस्था का आयुक्त ने किया निरीक्षण, लापरवाहों पर चालानी कार्रवाई
डॉ गौरव सैनी ने शनिवार को नगर निगम जयपुर की बीट आधारित सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के...
आज का भविष्यफल    
वर्ष 2025 की रिपोर्ट का खुलासा, प्रदेश में हर दिन हो रही 33 मौंते : तेज रफ्तार, लापरवाही से गाड़ी चलाना ; रॉंग साइड ड्राइविंग से सड़कें हो रहीं लहूलुहान
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को तगड़ा झटका : ट्रम्प के टैरिफ गैरकानूनी, कहा- टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ संसद को
भारत ‘पैक्स सिलिका’ में शामिल : अमेरिका के साथ घोषणा पत्र पर किए हस्ताक्षर, तकनीक एवं आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बड़ा कदम
ऑपरेशन के तहत अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 2 देशी कट्टे व 10 कारतूस बरामद
साइबर ठगी पर एडवाइजरी जारी सेबी के बिना न करें भुगतान, निवेशकों के लिए जरूरी निर्देश