अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को तगड़ा झटका : ट्रम्प के टैरिफ गैरकानूनी, कहा- टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ संसद को

हमारे पास टैरिफ के दूसरे विकल्प भी मौजूद : ट्रम्प

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेरिकी राष्ट्रपति को तगड़ा झटका : ट्रम्प के टैरिफ गैरकानूनी, कहा- टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ संसद को

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तगड़ा झटका देते हुए कहा कि उन्हें टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से निर्णय दिया कि टैरिफ लगाने का अधिकार केवल कांग्रेस को है। ट्रम्प ने फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा कि उनके पास टैरिफ के अन्य विकल्प भी हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को तगड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ट्रंप को टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ट्रंप का दुनिया के देशों पर लगाया गया टैरिफ गैरकानूनी है। फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने नेशनल इमरजेंसी के लिए रखे गए कानून का इस्तेमाल करके बड़े टैरिफ लगाकर अपने अधिकार का उल्लंघन किया। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ  कांग्रेस (संसद) को है, राष्ट्रपति को नहीं। फैसले में कोर्ट ने निचली अदालत के उस फैसले को सही ठहराया जिसमें कहा गया था कि ट्रंप ने बड़े पैमाने पर इंपोर्ट टैक्स लगाने के लिए इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट का इस्तेमाल करके अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल किया।

राष्ट्रपति ने कांग्रेस से मंजूरी नहीं ली :

चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने कहा कि राष्ट्रपति ने टैरिफ को सही ठहराने के लिए युद्ध के समय की इमरजेंसी शक्तियों का हवाला दिया। लेकिन अदालत ने कहा कि युद्ध के समय की शक्तियां टैरिफ के लिए इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के इस्तेमाल को सही नहीं ठहरातीं है। राष्ट्रपति के पास शांति काल में टैरिफ लगाने का कोई स्वाभाविक अधिकार नहीं है।

क्या होगा असर ?

Read More पाकिस्तान में बस-ट्रेलर की टक्कर : हादसे में 11 लोगों की मौत, चालक और कंडक्टर भी शामिल

  • ट्रम्प के लगाए गए टैरिफ हट जाएंगे।
  • हो सकता है अमेरिका को कंपनियों को पैसा वापस करना पड़े।
  • अन्य देशों को अमेरिका में सामान बेचने में राहत मिलेगी।
  • भारत सहित चीन और यूरोप के निर्यातकों को फायदा होगा।
  • कई चीजें सस्ती हो सकती हैं।

हमारे पास टैरिफ के दूसरे विकल्प भी मौजूद : ट्रम्प

Read More कश्मीर में पुलिस और बीएसएफ की कार्रवाई : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास करोड़ों की हेरोइन बरामद, खेत में मिले पीले रंगे के पैकेट

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कोर्ट में हमारी बात नहीं सुनी गई। जजों ने देशहित में सही काम नहीं किया। आज का फैसला निराशाजनक। टैरिफ से अमेरिका को अरबों डॉलर का फायदा। इस फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरा मकसद अमेरिका को महान बनाना। हमारे पास टैरिफ के दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं।

Read More कहां गायब हुई गुलाबी ठंड : सर्दी के बाद सीधी गर्मी, एक दर्जन से ज्यादा जिलों में पारा 30 डिग्री के करीब

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी  Weather Update : प्रदेश में सर्दी पड़ी कमजोर, दिन में तेज धूप सताने लगी 
प्रदेश में बीते दिनों छाए पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी का असर अचानक बढ़ गया था लेकिन इसका असर खत्म होने...
हिमाचल के छात्रों ने किया अनोखा आविष्कार : अब जूते लगाएंगे लैंडमाइन का पता, सेना के जवान नहीं होंगे लापता
चीन को 6जी तकनीक में बड़ी कामयाबी : नई संचार तकनीक ने डेटा स्पीड में बनाया रिकॉर्ड, 5जी से दस गुना तेज ट्रांसमिशन
समारा तिजोरी ने की विक्की कौशल की तारीफ, कहा- विक्की का कला के प्रति प्यार ही उन्हें खास बनाता है
विधायकों ने सदन में किया याचिकाओं का उपस्थापन, पशु उप केन्द्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने के संबंध में याचिका
गूगल ने रोके 17 लाख से ज्यादा ऐप्स : फोन कॉल के दौरान होने वाले सोशल इंजीनियरिंग अटैक को टारगेट करने वाले नए प्रोटेक्शन भी पेश, पहले से ज्यादा मजबूत हो गई प्राइवेसी पॉलिसी
खेत में छिपे पैंथर का ग्रामीणों पर हमला : मासूम समेत तीन घायल, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और वन विभाग की टीम