पदभार ग्रहण करने के बाद बोले मदन राठौड़- वसुंधरा और विजया ताई ने मुझे जो गुरूमंत्र दिया है, उसे हमेशा संभालकर रखूंगा
राज्य केंद्र के बीच सेतु का काम करूंगा
राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भैरोसिंह शेखावत ने पार्टी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई, पार्टी के कई नेता रहे जिन्होंने पार्टी को मजबूत किया, इनका मुझे आगे भी आशीर्वाद मिलता रहेगा।
जयपुर। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भैरोसिंह शेखावत ने पार्टी को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई, पार्टी के कई नेता रहे जिन्होंने पार्टी को मजबूत किया, इनका मुझे आगे भी आशीर्वाद मिलता रहेगा। मेरी भाषण देने की इच्छा तो नहीं है, लेकिन फिर भी औपचारिकता पूरी करनी पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया मे भारत का परचम लहराया है, आज भारत विश्व गुरू बना है, आप सब उनकी ताकत बने, ये डबल इंजन की सरकार है, भजन लाल ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि यह मेरी नही कार्यकर्ताओं की सरकार है, आपकी इज्जत में कोई कमी नही आने देंगे, वसुंधरा और विजया ताई ने मुझे जो गुरूमंत्र दिया है, उसे हमेशा संभालकर रखूंगा और राज्य केंद्र के बीच सेतु का काम करूंगा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 19:02:43
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...

Comment List