ज्ञान देव आहूजा के घर पर पोती कालिख : दलित समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में भड़का गुस्सा

संविधान की मूल भावना–समानता के अधिकार का मजाक

ज्ञान देव आहूजा के घर पर पोती कालिख :  दलित समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में भड़का गुस्सा

विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है।

जयपुर। दलित समाज के प्रति कथित आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ताओं और आंदोलनकारियों ने भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा के जयपुर स्थित आवास पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कालिख पोत दी। यह विरोध मानसरोवर स्थित एसएमए कॉलोनी में उनके आवास पर दर्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ज्ञान देव आहूजा ने दलित समुदाय और संविधान का अपमान किया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली के मंदिर दर्शन के बाद गंगाजल से मंदिर को शुद्ध कराया, जिसे दलितों के प्रति नफरत और सामाजिक भेदभाव का प्रतीक बताया जा रहा है। गीगराज जोड़ली ने इसे संविधान की मूल भावना – समानता के अधिकार का मजाक बताया।

गीगराज जोड़ली ने कहा, ज्ञान देव आहूजा जैसे मंदबुद्धि व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। हम राजस्थान की जनता से अपील करते हैं कि वे लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे नेताओं से जवाब मांगें। राजस्थान सरकार चाहे जितनी सुरक्षा दे, हमारे संवैधानिक योद्धा हर जगह जवाब लेने को तैयार हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई बड़ा हंगामा नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। फिलहाल आहूजा की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन