जयपुर सेंट्रल जेल में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की बाबूलाल कटारा से मुलाकात, सियासी हलकों में चर्चा

मुलाकात कई तरह के सवाल और अटकलें पैदा कर रही

जयपुर सेंट्रल जेल में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की बाबूलाल कटारा से मुलाकात, सियासी हलकों में चर्चा

किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से मुलाकात की। बाबूलाल कटारा वर्तमान में पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं और इस प्रकरण को लेकर उनके लगातार बयान सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बाबूलाल कटारा से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की।

जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को जयपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर आरपीएससी के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा से मुलाकात की। बाबूलाल कटारा वर्तमान में पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं और इस प्रकरण को लेकर उनके लगातार बयान सामने आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बाबूलाल कटारा से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की।

हालांकि इस मुलाकात को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री का जेल जाकर पेपर लीक मामले में बंद आरोपी से मिलना राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि बाबूलाल कटारा का नाम चर्चित पेपर लीक मामले में सामने आया था, जिसके बाद से यह मामला राज्य की राजनीति और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसे में कृषि मंत्री की यह मुलाकात कई तरह के सवाल और अटकलें पैदा कर रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं