सीमावर्ती हालात पर सर्वदलीय बैठक : राजस्थान सरकार की व्यवस्थाओं पर अन्य दलों के नेताओं ने संतोष, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेताओं ने सरकार को दिलाया भरोसा 

योजनाओं और व्यवस्थाओं को सभी दलों के साथ साझा किया

सीमावर्ती हालात पर सर्वदलीय बैठक : राजस्थान सरकार की व्यवस्थाओं पर अन्य दलों के नेताओं ने संतोष, नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य नेताओं ने सरकार को दिलाया भरोसा 
भारत-पाकिस्तान सीमा पर उपजे तनावपूर्ण हालातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सर्वदलीय बैठक की।

जयपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर उपजे तनावपूर्ण हालातों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सर्वदलीय बैठक की। बैठक में सीमावर्ती जिलों में राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रबंधन और तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने सभी दलों के नेताओं को वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए सुझाव मांगे। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीमावर्ती हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बैठक में सरकार की योजनाओं और व्यवस्थाओं को सभी दलों के साथ साझा किया गया। अन्य दलों के नेताओं ने भी सकारात्मक सुझाव दिए, जिन पर मुख्यमंत्री ने अमल का भरोसा दिया। यह सर्वदलीय बैठक राज्य सरकार की एकजुटता और तत्परता को दर्शाती है। बैठक में मुख्यमंत्री ने अन्य दलों के नेताओं से आग्रह किया है कि वे अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के जरिए हालातो पर नजर रखें, उनसे बराबर फीडबैक लेते रहे और किसी तरह की अगर कोई परेशानी सामने आए तो राज्य सरकार की ओर से स्थापित किए गए कंट्रोल रूम पर भी आमजन जानकारी दे सकते हैं और सरकार को भी समय-समय पर फीडबैक देते रहे ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल छत्तीसगढ़ में सुरक्षबलों ने कसी नक्सलियों पर नकेल : जंगल में छिपाकर रखा हथियारों का जखीरा बरामद, आईईडी और रायफल सहित कई सामग्री शामिल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के डडईपानी जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए हथियार और विस्फोटक बरामद किए। संयुक्त अभियान...
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मौत की रफ्तार : खड़े कैंटर में घुसी कार, सवाई माधोपुर के 4 लोगों की मौत
साइबर ठगों के जाल में फंसा युवक : गंवाए 10 लाख रुपए, मामला कराया दर्ज
तकनीक, गति और नवाचार से लड़े जाएंगे भविष्य के युद्ध : युद्ध के तौर-तरीकों में आया बदलाव, राजनाथ बोले- तकनीकी रूप से तैयार रहना बेहद जरूरी
चालक को आई झपकी : वाहन के पुलिया से नीचे गिरने से 7 लोग घायल, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे सभी लोग
भाजपा के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग : सत्ता की कठपुतली बना ईसीआई, कांग्रेस चलाएगी राष्ट्रव्यापी अभियान
युद्ध खत्म होने के करीब, ईरान ने कहा- समझौते में होर्मुज खोलने पर फोकस