राजस्थान जेल नियमों में संशोधन, आदतन अपराधियों की बदली परिभाषा 

जेल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा 

राजस्थान जेल नियमों में संशोधन, आदतन अपराधियों की बदली परिभाषा 

राज्य सरकार ने जेल नियमों में संशोधन करते हुए आदतन अपराधियों की परिभाषा में बदलाव किया है।

जयपुर। राज्य सरकार ने जेल नियमों में संशोधन करते हुए आदतन अपराधियों की परिभाषा में बदलाव किया है। अधिसूचना के अनुसार राज्य सरकार ने जेल अधिनियम, 1894 की धारा 59 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राजस्थान जेल नियम, 2022 में संशोधन किया है।

राजस्थान जेल (संशोधन) नियम, 2025 के तहत, आदतन अपराधी की परिभाषा को स्पष्ट किया गया है। संशोधित नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति, जो लगातार 5 वर्षों के दौरान अलग-अलग अवसरों पर किए गए अपराधों के लिए दो से अधिक बार दोषी ठहराया गया हो और जिसकी सजा अपील या समीक्षा में रद्द नहीं हुई हो, उसे आदतन अपराधी माना जाएगा। 

इसके अतिरिक्त उक्त 5 वर्षों की अवधि की गणना में जेल में बिताया गया समय (चाहे वह सजा के दौरान हो या हिरासत के दौरान) शामिल नहीं किया जाएगा। संशोधित नियमों के प्रभावी होने की तिथि अधिसूचना के सरकारी गजट में प्रकाशित होने के बाद से होगी। इस आदेश को राज्य सरकार की ओर से संयुक्त सचिव अनुराधा गोगिया की ओर से जारी किया गया। राज्य सरकार का यह कदम जेल प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Read More Gold Silver Price : दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की नई कार्यकारिणी घोषित : राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला बने अध्यक्ष, 18 सदस्यीय टीम का गठन
ज्वैलर्स एसोसिएशन, जयपुर की वर्ष 2026–28 की नई कार्यकारिणी का बुधवार को गठन। 15 सदस्यों का चुनाव 16 अप्रैल 2026...
वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की सेक्सुअल असॉल्ट के बाद हत्या, मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंटा
पश्चिम बंगाल का असली चुनावी युद्ध : मतदाता सूची से करीब 91 लाख लोगों के नाम, सड़कों पर बख्तरबंद दौड़ रही गाड़ियाँ
जयपुर में आतंकी गतिविधियों को लेकर बड़ा खुलासा : फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाकर आंतकी खरगोश देश से फरार, स्थानीय लोगों के बीच घुलने-मिलने के बाद बनवाया किरायानामा
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप : पारा 42 डिग्री के पार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं ; लू का भी अलर्ट