एमिटी यूनिवर्सिटी ने फैशन शो में लिया भाग
उपयोग करते हुए वस्त्र तैयार किये
मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग विकास निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा मौजूद रहे। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने सांगानेर और बगरू प्रिंट की तकनीकों का उपयोग करते हुए वस्त्र तैयार किये।
जयपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान जयपुर की ओर से पिछले दिनों आयोजित लघु उद्योग विकास निगम के सहयोग से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में खादी एवं हैंडलूम परिधाम को मॉडल्स ने फैशन शो में प्रदर्शन किया। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर शंबादित्या राज के निर्देशन में एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने फैशन शो में भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग विकास निगम के चेयरमैन राजीव अरोड़ा मौजूद रहे। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के छात्रों ने सांगानेर और बगरू प्रिंट की तकनीकों का उपयोग करते हुए वस्त्र तैयार किये। एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर के वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमित जैन, प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) जी.के. असेरी के साथ रजिस्ट्रार डॉ. नितिन भारद्वाज ने विद्यार्थियों को उनके ब्रांड पिक के लाँच होने पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Comment List