अंधेरी मध्यम सिंचाई परियोजना : 15 गांवों में भूमि अवाप्ति, डूब क्षेत्र में 1181.61 हेक्टेयर भूमि 

राजस्थान में 1137.31 हेक्टेयर और मध्य प्रदेश में 42.85 हेक्टेयर भूमि शामिल 

अंधेरी मध्यम सिंचाई परियोजना : 15 गांवों में भूमि अवाप्ति, डूब क्षेत्र में 1181.61 हेक्टेयर भूमि 
बारां जिले की छबड़ा तहसील में अंधेरी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत 15 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

जयपुर। बारां जिले की छबड़ा तहसील में अंधेरी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत 15 गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इस परियोजना के डूब क्षेत्र में छबड़ा तहसील के खेरखेड़ा नाथूराम, अमीनपुरा, पटना, खेरखेड़ा गुसाई और मूंडक्या गांव शामिल हैं। साथ ही, छीपाबड़ौद तहसील के मूंडकी, मोहम्मदपुरा, शाखा जागीर, मंडोला, मंडा घटा, डबरी, कोटरी, कोटडा और खांडेराव गांवों की भूमि भी अधिग्रहित होगी।

जल संसाधन विभाग के अनुसार कुल मिलाकर 1181.61 हेक्टेयर भूमि डूब क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसमें राजस्थान में 1137.31 हेक्टेयर और मध्य प्रदेश में 42.85 हेक्टेयर भूमि शामिल है। परियोजना के लिए दोनों राज्यों में भूमि अवाप्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करना और जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना है। हालांकि, डूब क्षेत्र में आने वाले गांवों के निवासियों को पुनर्वास और मुआवजा नीति के तहत उचित लाभ दिए जाने की संभावना है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी  चार माह में 46 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह, राज्य की आय में 11.69% बढ़ोतरी 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...
''आ रहा हूं प्रयागराज....छात्रों की होगी गूंज'', राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर किया पोस्ट
श्री धर्म फाउंडेशन ट्रस्ट का भव्य आयोजन, 17 अगस्त को झारखंड महादेव मंदिर में महाशिवाभिषेक
बच्चों की सुरक्षा पर Meta को बड़ा झटका, अमेरिकी अदालत ने लगाया 567 मिलियन डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना
हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण
साइबर ठगी का मामला : क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के नाम पर 3.19 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला  
सप्ताह के आखिरी दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 456 अंक लुढ़का, इस शेयरों में दिखा एक्शन