पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति

सोलर प्रोजेक्ट, नवीन औद्योगिक क्षेत्र तथा पेयजल 

पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना के लिए भूमि आवंटन की स्वीकृति

वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए तहसील मण्डरायल (करौली) के ग्राम पंचौली, दरगवां, फिरोजपुर और मारकाकुआ में 221 हैक्टयर भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी गई है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में औद्यौगिक विकास को गति प्रदान करने, ऊर्जा और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा युवाओं को रोजगार के अवसर में वृद्धि के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने रीको को राजस्थान पेट्रोजोन और औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए, राजस्थान सोलर पार्क डवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए तथा चंबल नदी आधारित वृहद् पेयजल योजना के लिए भूमि आंवटन की स्वीकृति प्रदान की है। सीएम ने पचपदरा रिफाइनरी के पास राजस्थान पेट्रोजोन की स्थापना करने संबंधी बजट घोषणा को पूरा करते हुए रीको को पचपदरा तहसील (बालोतरा) के ग्राम सिन्धियों की ढाणी में 74.50 हैक्टेयर भूमि और ग्राम खेमाबाबा नगर में 102 हैक्टेयर भूमि के आंवटन की स्वीकृति दी है।

इससे रिफाइनरी के पास पेट्रोजोन की स्थापना का कार्य शीघ्र शुरू हो सकेगा। शर्मा ने बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत भीलवाडा जिले की जहाजपुर तहसील के ग्राम पीपलून्द में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भी रीको को 31 हैक्टेयर भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने 2000 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड को जैसलमेर जिले की तहसील नाचना के ग्राम बोडाना में 4 हजार हेक्टेयर राजकीय भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी है। एक अन्य प्रकरण में बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत चम्बल नदी आधारित वृहद पेयजल परियोजना चम्बल-सवाईमाधोपुर-करौली-नादौती-गंगापुर सिटी की क्रियान्विति के लिए वाटर रिजर्वेयर बनाने के लिए तहसील मण्डरायल (करौली) के ग्राम पंचौली, दरगवां, फिरोजपुर और मारकाकुआ में 221 हैक्टयर भूमि के आवंटन की स्वीकृति दी गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे पुष्कर माहेश्वरी सेवा सदन में कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह : माहेश्वरी समाज के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के प्रबंधकारिणी के चुनाव को लेकर विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब नवनिर्मित...
गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी