विदेशी कोयले की चोरी में धरपकड़ जारी, 11 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

सली कोयले को फर्जी बिलो के जरिए दूसरे लोगों को बेच देते

विदेशी कोयले की चोरी में धरपकड़ जारी, 11 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सीआईडी क्राइम ब्रांच रेंज सेल जोधपुर की टीम द्वारा विदेशी कोयले में मिलावट कर चोरी करने के मामले में आरोपियों की निरन्तर धरपकड़ की जा रही है

जयपुर। सीआईडी क्राइम ब्रांच रेंज सेल जोधपुर की टीम द्वारा विदेशी कोयले में मिलावट कर चोरी करने के मामले में आरोपियों की निरन्तर धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में टीम ने सांचौर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित 11 हजार के एक और फरार इनामी आरोपी भंवर लाल विश्नोई पुत्र सुखराम (50) पेशा मजदूरी निवासी पंवारो की ढाणी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध एवं एजीटीएफ दिनेश एमएन ने बताया कि कोयला चोरी के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी सीबी रेंज सेल जोधपुर सुभाष चंद्र के नेतृत्व में गठित की गई हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल चालक प्रेम कुमार की टीम द्वारा भंवर लाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। इससे पहले 11 हजार के इनामी मोहन भाई व समा याकूब इब्राहिम के साथ अन्य मिठू मथडा इब्राहिम निवासी गांधीधाम को गिरफ्तार किया गया था।       

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि विदेशों से महंगा कोयला गुजरात के बंदरगाह पहुंचता है। जहां से यह कोयला ट्रकों द्वारा अलग-अलग जगह भेजा जाता है। इस दौरान बदमाश ट्रक चालकों से मिलीभगत कर कोयले को अपने स्थान पर उतार कर उसमें उतने ही वजन का घटिया कोयला मिलाकर वापस ट्रक को सील कर आगे भेज देते थे। वहीं असली कोयले को फर्जी बिलो के जरिए दूसरे लोगों को बेच देते है। 
      
एमएन ने बताया कि इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने पिछले साल अप्रैल महीने में उनके निर्देशन में सीआईडी सीबी की विभिन्न टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ एक साथ 13 जिलों में कार्रवाई की गई। जिसमे फरार चल रहे 15 आरोपियों पर पुलिस मुख्यालय से 11-11 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। टीम द्वारा सांचौर थानांतर्गत करौला गांव के पास स्थित एक बाड़े में 2023 में दबिश देकर बाड़े से 65 टन कोयला व वाहन इत्यादि जब्त कर आरोपी बाबुलाल विशनोई निवासी कारौला, बंशीलाल खोरवाल निवासी जटियावास सांचोर, भवरलाल विश्नोई निवासी सांगड़ा डावल, भरत कानजी व अन्य के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता