महिला से छेड़छाड़ पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : राजस्थान में बेटियां असुरक्षित, बोले- सरकार व पुलिस प्रशासन मूकदर्शक

पुलिस वीडियो सबूत होने के बावजूद मामला दर्ज होने का इंतजार करती रही

महिला से छेड़छाड़ पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला : राजस्थान में बेटियां असुरक्षित, बोले- सरकार व पुलिस प्रशासन मूकदर्शक
महिला से छेड़छाड़ के मामले पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि वीडियो सबूत के बावजूद पुलिस ने न समय पर एफआईआर की, न आरोपी गिरफ्तार हुए। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराध के आंकड़े छिपाने में लगी है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ घटना पर सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि यह दृश्य शर्मनाक है, असहनीय है। एक युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने समय पर एफआईआर की और 12 दिन बाद भी आज तक आरोपी गिरफ़्तार नहीं हुए हैं। अब दूसरी घटना में भी पुलिस वीडियो सबूत होने के बावजूद मामला दर्ज होने का इंतजार करती रही।

बीएनएस की धारा 74 स्पष्ट कहती है कि छेड़छाड़ संज्ञेय अपराध है, जिसमें पुलिस स्वयं एफआईआर दर्ज कर सकती है एवं बिना वारंट गिरफ्तारी कर सकती है। हमारी कांग्रेस सरकार में अनिवार्य एफआईआर का नियम बनाया था। ऐसी घटनाओं में पुलिस स्वयं मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती थी। हमारी सरकार आंकड़े कम करने का प्रयास नहीं करती, बल्कि प्रभावी कार्रवाई करती थी। आज वीडियो वायरल है, फिर भी आरोपी खुले घूम रहा है, क्योंकि अपराध के आंकड़े कम दिखाने के लिए भाजपा सरकार कार्रवाई नहीं कर रही। राजस्थान की बेटियाँ असुरक्षित हैं और राजस्थान सरकार एवं राजस्थान पुलिस मूकदर्शक है।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस