सीएजी एवं जनलेखा समिति मामलों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया आदेश

विभागीय आश्वासनों की निरंतर मॉनिटरिंग भी उनके दायित्व

सीएजी एवं जनलेखा समिति मामलों की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया आदेश

स्वायत्त शासन विभाग ने सीएजी प्रतिवेदनों, जनलेखा समिति की बकाया सिफारिशों तथा स्थानीय निधि अंकेक्षण से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। विभागीय आदेश के अनुसार सीना कुमार, अतिरिक्त निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग को विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने सीएजी प्रतिवेदनों, जनलेखा समिति की बकाया सिफारिशों तथा स्थानीय निधि अंकेक्षण से जुड़े मामलों के समयबद्ध निस्तारण और प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। विभागीय आदेश के अनुसार सीना कुमार, अतिरिक्त निदेशक, स्वायत्त शासन विभाग को विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे वित्त विभाग एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुरूप सीएजी से संबंधित सभी मामलों की निगरानी करेंगी। नोडल अधिकारी की प्रमुख जिम्मेदारियों में सीएजी प्रतिवेदनों में शामिल विभागीय अनुच्छेदों की अनुपालना रिपोर्ट निर्धारित समय में महालेखाकार कार्यालय को भिजवाना, महालेखाकार की संवीक्षा टिप्पणियों के आधार पर विभागीय पालना रिपोर्ट जनलेखा समिति को प्रेषित करना तथा जनलेखा समिति की सिफारिशों पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना शामिल है।

इसके साथ ही जनलेखा समिति द्वारा दिए गए निर्देशों एवं विभागीय आश्वासनों की निरंतर मॉनिटरिंग भी उनके दायित्व में रहेगी। आदेश में सांवरमल, वित्तीय सलाहकार, स्वायत्त शासन विभाग को अतिरिक्त नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभाग की सभी शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों को नोडल एवं अतिरिक्त नोडल अधिकारी को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। यह व्यवस्था विभागीय वित्तीय अनुशासन और जवाबदेही को और मजबूत करेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
होली पर उमड़ी भीड़ को संभालते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख से...
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल