आरएलडी को राजस्थान की तीसरी बड़ी पार्टी बनाएगी : अवाना
संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे
राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने अपनी पार्टी का रोडमैप बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी जल्द ही राजस्थान की तीसरी बडी पार्टी बनेगी।
जयपुर। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने अपनी पार्टी का रोडमैप बताते हुए कहा कि हमारी पार्टी जल्द ही राजस्थान की तीसरी बडी पार्टी बनेगी। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मीडिया से बात करते हुए अवाना ने कहा कि आज हमने पार्टी राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की मौजूदगी में किसान केंद्रित विचारधारा को राजस्थान में और मजबूत करने का संकल्प लिया। अवाना ने कहा कि हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय लोकदल को राजस्थान में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में स्थापित करना है। संभाग, जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन का विस्तार करेंगे। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में पार्टी मजबूत भागीदारी निभाएंगे। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान और संभागों में बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाएंगे। हम पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी नीतियों को प्रदेश के हर कोने तक ले जाएंगे।
आगामी महीने से प्रदेशव्यापी दौरे शुरू कर पार्टी की किसान युवा मजदूर हितेषी विचारधारा को जन जन तक पहुचाएंगे। इसके लिए आगामी दिनों में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।अवाना ने कहा कि हमारे पार्टी संस्थापक चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उनकी जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधार नीतियों ने लाखों किसानों को आर्थिक और सामाजिक आजादी दी।अवाना ने राजस्थान में उनको दी जिम्मेदारी को लेकर आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को मजबूती से निभाएंगे।

Comment List