करीब 3.72 करोड़ रुपए की धांधली से जुड़ा मामला : बलजीत यादव को भेजा जेल, ईडी को जवाब के लिए दिया समय

आरोपी से पूछताछ पूरी कर ली गई

करीब 3.72 करोड़ रुपए की धांधली से जुड़ा मामला : बलजीत यादव को भेजा जेल, ईडी को जवाब के लिए दिया समय

वहीं अदालत ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बचाव पक्ष की ओर से पेश प्रार्थना पत्र पर जवाब के लिए ईडी को 9 फरवरी तक का समय दिया है।

जयपुर। ईडी मामलों की विशेष अदालत ने एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड से जुडेÞ करीब 3.72 करोड़ रुपए की धांधली से जुड़े मामले में गिरफ्तार बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को 10 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। वहीं अदालत ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बचाव पक्ष की ओर से पेश प्रार्थना पत्र पर जवाब के लिए ईडी को 9 फरवरी तक का समय दिया है।

तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने पर ईडी ने आरोपी यादव को विशेष अदालत में पेश किया। ईडी की ओर से अधिवक्ता अपेक्षा तिवारी ने अदालत को बताया कि आरोपी से पूछताछ पूरी कर ली गई है। ऐसे में उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाए। वहीं आरोपी की ओर से अधिवक्ता कपिल गुप्ता ने प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि मामले में गिरफ्तारी ही अवैध है। उनकी ओर से कहा गया कि ईडी प्रकरण में खरीदे गए सामान की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है। सामान के बदले कुल भुगतान 2.73 करोड़ रुपए का है। ऐसे में इस समान राशि का मनी लॉन्ड्रिंग का केस कैसे हो सकता है। इसके अलावा ईडी की ओर से दिए गए समन का जवाब भी उनकी ओर से दिया गया है, लेकिन ईडी ने उन्हें नहीं माना। इसके अलावा हाईकोर्ट पूर्व में तय कर चुका है कि ऐसे मामलों में ईडी गिरफ्तार नहीं कर सकती। इसलिए उसकी गिरफ्तारी अवैध है। बचाव पक्ष के प्रार्थना पत्र का जवाब देने के लिए ईडी ने समय मांगा। इस पर अदालत ने ईडी को जवाब के लिए समय देते हुए मामले की सुनवाई 9 फरवरी को तय करते हुए आरोपी को 10 फरवरी तक जेल भेजा है।

मामले के अनुसार ईडी ने गत वर्ष 24 जनवरी को जयपुर, दौसा और बहरोड में बलजीत यादव से जुड़े करीब दस ठिकानों पर सर्च आॅपरेशन चलाया था। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत की गई थी। जांच में सामने आया की साल 2021-22 के दौरान बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट की खरीद की गई थी। आरोप है कि खेल किट की खरीद के नाम पर एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड से करीब 3.72 करोड रुपए खर्च हुए और इस राशि का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया। मामले में एसीबी ने पहले की एफआईआर दर्ज की थी और उसके आधार पर ईडी ने जांच आरंभ की। ईडी ने गत दिनों बलजीत यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट से उसका तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया था।

 

Read More राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना

 

Read More बजट होते हुए भी विकास कार्यों में खर्च नहीं कर पा रहे कॉलेज, प्रशासनिक और शैक्षणिक कामों के बीच बिगड़ रहा संतुलन

Tags: baljeet

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका