बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी : पहले दिन नर और मादा बघेरे की हुई साइटिंग, पर्यटकों का कहना फर्स्ट डे-फर्स्ट शो और शानदार साइटिंग

बघेरों की संख्या करीब 15 के आसपास बताई जा रही 

बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी : पहले दिन नर और मादा बघेरे की हुई साइटिंग, पर्यटकों का कहना फर्स्ट डे-फर्स्ट शो और शानदार साइटिंग

वाइल्ड लाइफ लवर्स को जयपुर में नाहरगढ़ अभयारण्य स्थित बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी के रूप में तीसरी लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है।

जयपुर। वाइल्ड लाइफ लवर्स को जयपुर में नाहरगढ़ अभयारण्य स्थित बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी के रूप में तीसरी लेपर्ड सफारी की सौगात मिली है। करीब 19 किमी के ट्रैक में सफारी के दौरान पर्यटकों को पहाड़ी और डेजर्ट दोनों तरह की सफारी का मौका मिलेगा। इस क्षेत्र में बघेरों की संख्या करीब 15 के आसपास बताई जा रही है। पहले दिन पर्यटकों को सुबह की सफारी के दौरान इसकी एक झलक भर देखने को मिली थी लेकिन शाम की सफारी में नर लेपर्ड की अच्छी साइटिंग हुई जिससे पर्यटक रोमांचित हो गए। 

इसके अलावा यहां उन्हें सियार सहित अन्य वन्यजीव भी दिखाई दिए। ऐसे में पर्यटकों ने भी कहा कि यहां सफारी करके अच्छा लगा। कहा जाए तो हमारे लिए यहां 

फर्स्ट डे-फर्स्ट शो और फर्स्ट साइटिंग रही। रेंजर रघुवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि यहां पहाड़ी पर भी ट्रैक बनाए गए हैं। बघेरे सहित अन्य वन्यजीवों के लिए यहां 10 से अधिक वाटर प्वाइंट्स बनाए गए हैं। सुबह और शाम पर्यटकों को यहां मादा और नर बघेरे की साइटिंग हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना