विकसित राजस्थान बनाने में युवाओं की अहम भूमिका, उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध : भजनलाल

एसएमएस स्टेडियम में हुआ युवा महोत्सव कार्यक्रम

विकसित राजस्थान बनाने में युवाओं की अहम भूमिका, उत्थान को सरकार प्रतिबद्ध : भजनलाल
सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को एसएमएस स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने रविवार को एसएमएस स्टेडियम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हुए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने में युवाओं की अहम भूमिका है। युवाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत है। उनके उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए के संदेश को युवा आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें। वे अपनी भीतर की शक्ति और क्षमता को पहचाने और अपने सपनों को पूरा करते हुए सफलता की नई उंचाइयों को छूएं। ग्रामीण बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने को सरकार जयपुर, भरतपुर और उदयपुर में आवासीय बालिका खेल संस्थान स्थापित करेंगी। साथ ही एक जिला-एक खेल योजना के अन्तर्गत प्रत्येक जिले में प्रचलित खेलों की अकादमी भी स्थापित की जा रही है। हम ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान के निर्माण पर प्राथमिकता से कार्य कर रहे है। कोच और खेल विशेषज्ञ तैयार करने के लिए शीघ्र ही महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना भी की जाएगी। सरकार युवाओं को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए पूर्ण रूप प्रतिबद्ध है। सरकार युवा प्रतिभाओं को महोत्सव में पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है ताकि वे आसमान में एक लम्बी उड़ान भरे। युवाओं के साथ सरकार महिलाओं, किसानों, गरीबों के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है। युवा समाज के स्तम्भ हैं। हमारे युवा विश्व में जहां गए वहां विख्यात हुए, विकास में अहम रोल निभाया। सरकार ने कई देशों को प्रदेश में भाषाई संस्थान खोलने के लिए आमंत्रित किया है ताकि युवा विदेशी भाषाओं में पारंगत होकर देश-विदेश में अधिक से अधिक रोजगार पा सकें। युवाओं के कौशल पर, योग्यता तथा अभिरूचि के संबंध में पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण भी करेंगे। राइजिंग राजस्थान के निवेश एमओयू से रोजगार के नए मौके मिलेंगे। कॉलेजों में नई ब्रांचें खोली हैं ताकि युवा व्यावसायिक व उद्योग आधारित शिक्षा लेकर आगे बढ़ सकें। 144 कैम्पस प्लेसमेंट शिविर कर 30 हजार युवाओं का चयन और करीब 10 हजार युवाओं को करियर के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया है। 

स्टार्टअप्स लॉन्च पैड में 900 युवाओं ने स्टार्टअप पंजीकृत किए
 युवाओं को नए स्टार्टअप शुरू करने और अपनी नवाचार क्षमताओं को प्रदर्शित करने का स्टार्टअप लांच पैड स्थापित किए हैं। एक साल में 900 से से ज्यादा स्टार्टअप्स भी पंजीकृत हैं। महाविद्यालयों में 30 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित करने के साथ लघु, सीमांत, बटाइदार किसानों और खेतिहर श्रमिकों के बच्चों के लिए शुल्क माफ  कर हम समावेशी विकास की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। पेरिस पैरालिंपिक में खिलाड़ियों ने तीन पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मिशन ओलिंपिक-2028 को 50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। नई खेल नीति तैयार हो रही है। कार्यक्रम में खेल विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा, शासन सचिव नीरज के. पवन सहित बड़ी संख्या में युवा एवं संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप खेल यूनिवर्सिटी खुलेगी, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर में आवासीय बालिका खेल संस्थान खुलेंगे।

11 युवाओं को यूथ आईकॉन सम्मान दिया 
सीएम ने जयपुर के प्रिंस तिवारी, तनु प्रजापत, धर्मा जाट, प्रिया राठौड़, यश गर्ग, अलवर के जयदीप पांचाल, झुंझुनूं की पूजा शर्मा एवं वंशिका शर्मा, कुचामनसिटी के नितेश कुमार शर्मा, अजमेर की गौरी माहेश्वरी और भीलवाड़ा के युधिष्ठिर मीणा को यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया। पुरस्कार में एक लाख रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।  

युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर : राज्यवर्धन सिंह
खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। सरकार ने युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने कई कदम उठाए हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का पहले ही साल में आयोजन किया गया ताकि हमारे युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिले। 

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी महंगी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ? फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 'फॉर्म-7' के थोक दुरुपयोग पर राजग...
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
केन्या में इबोला से पहली मौत की पुष्टि, डीआर कांगो से लौटे मरीज की नैरोबी में मौत
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डीके शिवकुमार, बोले-कोई ताकत नहीं दबा सकती आवाज