धोखधड़ी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार : पांच क्विंटल सरियों समेत वाहन जब्त, ड्राइवर सीट के पीछे बनाया था ट्रक में गुप्त केबिन

छह बण्डलों समेत घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक जब्त

धोखधड़ी गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार : पांच क्विंटल सरियों समेत वाहन जब्त, ड्राइवर सीट के पीछे बनाया था ट्रक में गुप्त केबिन

सरगना ने आरोपितों के साथ सांठ-गांठ कर रखी थी, जिस पर ट्रक से सरिये निकाल कर बराबर वजन के बजरी के कट्टे गुप्त केबिन में रखवा कर ठगी करता था।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना इलाके में ट्रकों में लोड होकर जोने वाले सरियों को षडयंत्र कर धोखे से निकालने और गाड़ी में सरियों के बराबर वजन करने के लिए गुप्त केबिन में बजरी भरकर धोखधड़ी करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई कर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि गैंग के मुख्य सरगना चेतन निवासी शाहपुरा ने ट्रक चालक विकास समेत अन्य आरोपितों से साजिश पूर्ण तरीके से बगरू से लोहे के सरिये मंगवाता था। सरगना ने आरोपितों के साथ सांठ-गांठ कर रखी थी, जिस पर ट्रक से सरिये निकाल कर बराबर वजन के बजरी के कट्टे गुप्त केबिन में रखवा कर ठगी करता था।

सूचना पर पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक विकास कुमार (30) केरावली ढाणी खेतड़ी झुन्झुनूं ,पवन (28) तोलियासर थाना मंडावा झुंझुनूं हाल भगवती नर्सरी बढ़ारणा, विश्वकर्मा, विकास यादव (25) ईटाडी बिहार हाल किराएदार 17 नम्बर रोड विश्वकर्मा, राजेश कुमार (35) कुशपा थाना लहरपुर उत्तर प्रदेश हाल युवराज विहार विश्वकर्मा जयपुर, रोहित कुमार (23) मनीकोडा थाना सकरन सीतापुर उत्तरप्रदेश हाल किराएदार 17 नम्बर रोड विश्वकर्र्मा जयपुर और आकाश कुमार (20) भेड़ा थाना लहरपुर, सीतापुर हाल किराएदार 17 नम्बर रोड विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर कब्जे से निकाले गए पांच क्विंटल सरियों के छह बण्डलों समेत घटना में प्रयुक्त वाहन ट्रक को जब्त किया हैं। आरोपितों से सरगना चेतन खटीक और प्रकरण के बारे में पूछताछ जारी हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका